Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

युवा संवाद चौपाल यात्रा के जरिए युवाओं को जागरूक कर रहा राजद, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा

On: June 2, 2026 8:32 PM
Follow Us:
युवा संवाद चौपाल यात्रा के जरिए युवाओं को जागरूक कर रहा राजद, बेरोजगारी और शिक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा
---Advertisement---

युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश की ओर से आयोजित युवा संवाद चौपाल यात्रा के तहत मंगलवार को धनबाद के लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष दिलखुश खातून, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद कर उनके समक्ष वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक और रोजगार संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने कहा कि युवा संवाद चौपाल यात्रा कोल्हान और संथाल परगना क्षेत्रों से होते हुए अब धनबाद पहुंची है। उन्होंने बताया कि यात्रा का उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं जैसे मुद्दों पर चर्चा करना है।

उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवा बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ियों से परेशान हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे विषयों को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में पूरे राज्य में यह अभियान चलाया जा रहा है।

रंजन यादव ने कहा कि चौपाल यात्रा के माध्यम से युवाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर सजग रहकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।

Also Read- गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर AIMS में अत्याधुनिक रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) का उद्घाटन किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment