Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर AIMS में अत्याधुनिक रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) का उद्घाटन किया

On: June 2, 2026 8:34 PM
Follow Us:
गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एम्स में त्याधुनिक रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) का उद्घाटन किया
---Advertisement---

देवघर एम्स में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। सांसद निशिकांत दुबे ने AIMS परिसर में अत्याधुनिक रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एम्स के अधिकारी, चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

add

देवघर स्थित एम्स में सांसद निशिकांत दुबे ने रक्त केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रक्त केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में भी मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।

एम्स प्रबंधन ने बताया कि रक्त केंद्र के संचालन से न केवल देवघर बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों को भी लाभ मिलेगा। यह सुविधा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।

राज्य को हर साल औसतन डेढ़ से दो लाख यूनिट ब्लड की जरूरत होती है, लेकिन स्वैच्छिक रक्तदान से मात्र एक लाख यूनिट के आसपास ही कलेक्शन हो पाता है। ऐसे में देवघर एम्स का अत्याधुनिक रक्त केंद्र मरीजों के लिए वरदान साबित होगा।

Also Read- Deoghar के एक ऐसा बच्चा जिसने कभी स्कूल में कदम नहीं रखा : वास्तव में पूरे राज्य में “कैलकुलेटर बॉय” के रूप में प्रसिद्धि

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment