Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल है शपथ ग्रहण समारोह

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल शपथ ग्रहण करेंगे
---Advertisement---

मुख्यमंत्री की नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चैधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री। बिहार में बीजेपी विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी को एनडीए गठबंधन ने भी अपना नेता चुन लिया है। इससे अब तय हो चुका है कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे।

बीजेपी के सीनियर नेता और बिहार बीजेपी के पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान ने आज बीजेपी विधायक दल के नेता के तौर पर सम्राट चौधरी के नाम का एलान किया।
इस खास मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की भारत को श्रेष्ठ मानने की और किसी निजी लोगों के मुकाबले पार्टी को सबसे आगे रखने की है इसी नीति पर वो आगे भी काम करते रहेंगे। शपथग्रहण के साथ ही सम्राट चौधरी बीजेपी से बिहार के पहले मुख्यमंत्री का खिताब अपने नाम कर लेंगे।

इसके साथ ही करीब 2 दशक के शासन के बाद बिहार में नीतीश युग का अंत हो गया। नीतीश कुमार बिहार में करीब 18-19 साल मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने बिहार में सबसे लंबी अवधि का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाया।

बीजेपी के इस फैसले के साथ ही राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। भाजपा समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। सम्राट चौधरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने पार्टी में कई अहम जिम्मेदारियों को बखूबी संभाला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रूप में भी उनकी भूमिका काफी अहम रही है। साथ ही उनके पास सरकार में मंत्री और उपमुख्यमंत्री पद पर काम करने का अनुभव पहले से है। उनकी प्रशासनिक क्षमता को पार्टी ने प्राथमिकता दी है।

कल शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी काफी बड़े पैमाने पर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके लिए भव्य तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही नई कैबिनेट को लेकर भी विचार-विमर्श जारी है।

इसे भी पढ़ें- दुबई ने 31 मई तक विदेशी एयरलाइंस पर एक उड़ान की लिमिट लगाई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत (Lok Adalat) का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा।

BCCL कम्युनिटी हॉल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कार्यक्रम के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निपटारा

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय l(locals) लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन।

सड़क हादसे में 14 साल के नबालिक की मौत, स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, Chapad से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार।

जमशेदपुर में चोरी और जानलेवा हमले के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा, चापड़ से हमला करने के मामले में SIT ने दो आरोपियों को गिरफ्तार

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों (Parent) की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

अपग्रेडेड हाई स्कूल डुमहाणी में अभिभावकों की बैठक,9 के छात्र कक्षा 5 के स्तर की किताबें भी नहीं पढ़ पाते हैं बच्चे

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, economic को समग्र विकास रणनीति से जोड़नेपर विस्तार से बात।

झारखंड समग्र विकास के लिए संसाधन विषय पर एक बड़ी चर्चा, अर्थशास्त्री हरीश्वर दयाल और अमरनाथ झा हुए शामिल

Leave a Comment