Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो पहुंची धनबाद : कहा- पार्टी को मजबूत करने का कर रहे काम

On: May 25, 2026 7:08 PM
Follow Us:
झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो पहुंची धनबाद : कहा- पार्टी को मजबूत करने का कर रहे काम
---Advertisement---

झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने धनबाद  के सर्किट हाउस में कांग्रेस की सभी महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। धनबाद पहुंचने पर धनबाद महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सीता राणा ने उनका स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए रमा खलखो ने कहा  की प्रखंड स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

add

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा बीजेपी हमारी पार्टी को लेकर भ्रांतिया फैला रही  है।नारी वंदन बिल को लेकर बीजेपी लोगों में भ्रंंम फैला रही है इस बिल को लेकर लोगों से कह रही है की इस बिल को पास करने में कोंग्रेस अड़चने ला रही है। रमा खलखो ने  ये भी कहा की ये बिल कब का पास हो चुका है। जब ये बिल पहले पास हो चूका है तो आप लोगों से झूठ क्यों बोल रहे है कि बिल पास नहीं होने देना चाह रहा है।साथ बीजेपी का  कहना था  की  जनगणना होगा परिसमन होगा उके बाद आरक्षण  मिलेगा । लेकिन जनगणना  के बाद सिर्फ STSC महिलाओं को ही आरक्षण मिल पाया ओबीसी महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया गया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का कहना था की बीजेपी अपने किसी वादे को पूरा नहीं करती है और विपक्ष पर पाला झाड़ कर जनता के नजरों से बच कर निकल जाती  है । 

साथ ही  उन्होनें  कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और उसके जमीनी आधार को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। झारखंड में महिला आयोग की स्थापना से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए रमा खलखो ने खेद व्यक्त किया कि राज्य में अभी तक ऐसे किसी आयोग का गठन नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तासीन गठबंधन सरकार को देखते हुए, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचारों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, झारखंड महिला आयोग का गठन जल्द से जल्द सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। इस बीच, धनबाद महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि पार्टी के भीतर के किसी भी आंतरिक मतभेद को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा, जिससे कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी; उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि वे महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।

READ ALSO: –रोहिनीबेरा मौजा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप: ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment