Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सुल्तानगंज: आस्था और अनदेखी का संगम, एक ओर पट्टी बांध बाबा तक यात्रा, दूसरी ओर आपदा मित्र लापता

बाबा नगरी देवघर
---Advertisement---

Bhagalpur (Sultanganj): सावन माह में बाबा नगरी देवघर जाने वाले कांवरियों की आस्था अपने चरम पर है। सुल्तानगंज के कच्ची कांवरिया पथ पर श्रद्धालु तरह-तरह की मनोकामनाएं लेकर बाबा भोलेनाथ के दरबार की ओर निकल पड़े हैं। लेकिन इस बार दो भक्तों की यात्रा ने सबका ध्यान खींचा है।

झारखंड के डाल्टनगंज के विनोद अग्रवाल और बिहार के खगड़िया के सुधांशु बम आंखों पर पट्टी बांधकर बिना देखे ही 105 किलोमीटर लंबी कठिन डाक यात्रा पर निकले हैं। ये दोनों भक्त गंगा से जल भरकर, आंखों को पूरी तरह बंद कर, केवल बाबा भोलेनाथ के नाम पर भरोसा करते हुए सुल्तानगंज से देवघर तक की पदयात्रा पर हैं।

विनोद अग्रवाल ने बताया कि “देश में हाल ही में कई दुखद घटनाएं घटीं—जैसे बलटाल हादसा, अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, केदारनाथ में हेलीकॉप्टर दुर्घटना। इन घटनाओं से मन आहत हो गया। देश, समाज और परिवार की सुरक्षा की कामना से हमने आंखों में पट्टी बांधकर यात्रा शुरू की है। यही हमारी मन्नत है।”

जहाँ एक ओर श्रद्धा और आस्था की ये मिसाल दिख रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक लापरवाही का चेहरा भी सामने आ रहा है।

सावन के दूसरे दिन आपदा मित्र अभय राज संदेहास्पद परिस्थिति में गंगा में डूब गए। बताया गया कि वे अपने तीन अन्य साथियों के साथ नाव पर सोए हुए थे। अभय बीच में सोए थे, और सुबह वह गायब मिले। साथी यह स्पष्ट नहीं कर पा रहे कि वे गंगा में कैसे गिर गए।

Also Read: Muzaffarpur: पुलिस पर टोटो चालक की पिटाई का आरोप, पैर टूटा, अस्पताल में भर्ती

स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन की उदासीनता को लेकर पीड़ित परिवार बेहद आक्रोशित है। न तो अब तक शव की खोजबीन में कोई ठोस कार्रवाई हुई है, और न ही घटना की गंभीरता से जांच शुरू की गई है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद भी प्रशासन की निष्क्रियता सामने आ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment