Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गोविंदपुर को परसुडीह से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब: स्थानीय लोगों ने जताई नराजगी

On: June 2, 2026 6:30 PM
Follow Us:
गोविंदपुर को परसुडीह से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत खराब: स्थानीय लोगों ने जताई नराजगी
---Advertisement---

जमशेदपुर में गोविंदपुर को परसुडीह से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का एक बड़ा कारण बन गई है।मुख्य सड़क के लिए टेंडर पास होने और शिलान्यास होने के बावजूद काम अभी भी अधूरा है।गोविंदपुर को परसुडीह से जोड़ने वाली मुख्य सड़क का मरम्त का कार्य ठेकेदार ने शुरू में कुछ दिनों तक निर्माण कार्य किया था,लेकिन बाद में काम रुक गया।

add

जमशेदपुर में गोविंदपुर को परसुडीह से जोड़ने वाली मुख्य सड़क की खराब हालत को लेकर स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। हाल ही में निवासियों ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया।मीडिया में खबर आने के बाद स्थानीय विधायक हरकत में आए। इसी मामले को लेकर, इलाके के विधायक मंगल कालिंदी ने सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और ठेकेदार के साथ एक बैठक की और निर्माण कार्य में हो रही देरी का कारण पूछा। गोविंदपुर से परसुडीह तक फैली मुख्य सड़क अभी बहुत ही खराब हालत में है।

स्थानिए लोगों के अनुसार सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और सड़क की सतह खराब होने के कारण यात्रियों को अपनी रोज़ाना की यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि टेंडर पास होने और शिलान्यास समारोह के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही उन्हें एक बेहतर सड़क मिलेगी लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रुक जाने से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई है। विधायक मंगल कालिंदी ने सड़क निर्माण परियोजना में हो रही देरी को दूर करने के लिए सड़क निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता और ठेकेदार के साथ एक विस्तृत बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने काम की धीमी गति और रुके हुए निर्माण कार्यों पर अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की।

जमशेदपुर में गोविंदपुर को परसुडीह से जोड़ने वाली सड़क को लेकर विधायक ने ज़ोर देकर कहा कि जहाँ विकास योजनाओं को बनाने और शुरू करने की ज़िम्मेदारी चुने हुए प्रतिनिधियों की होती है, वहीं उन्हें ज़मीनी स्तर पर समय पर लागू करने की ज़िम्मेदारी विभाग और संबंधित एजेंसियों की होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण परियोजना आज भी अधूरी है, जिसका एकमात्र कारण विभागीय स्तर पर बरती गई लापरवाही है।

बता दें कि बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे किसी भी हाल में अगले दस दिनों के भीतर निर्माण कार्य फिर से शुरू करें, ताकि जनता को तुरंत राहत मिल सके। विधायक ने आगे कहा कि सड़क निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी, और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसे भी पढ़े- 55 फीट ऊंचे पानी के टैंक पर चढ़ा युवक:लोगों ने निचे उतराने की कोशिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment