Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नवल टाटा Hockey Academy के दो होनहार कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास

नवल टाटा Hockey Academy के दो होनहार कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचा इतिहास
---Advertisement---

जमशेदपुर की नवल टाटा Hockey Academy  के दो होनहार कैडेट्स ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और शहर का नाम रोशन किया है। जापान में आयोजित मेंस अंडर-18 एशिया हॉकी कप में बेहतरीन खेल दिखाने वाले आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय को आज टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदरा रमम ने सम्मानित किया। Hockey Academy के दोनों खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान और फाइनल में मेजबान जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। जापान में आयोजित मेंस अंडर-18 एशिया हॉकी कप में भारत की जीत में अहम योगदान देने वाले नवल टाटा Hockey Academy  के कैडेट आशीष तानी पूर्ति और प्रेमचंद सोय का जमशेदपुर में सम्मान किया गया।

बता दें कि टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डी.बी. सुंदरा रमम ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उनका कहना था कि इसी तरह देश के हर युवाओं को चाहिए कि देश हर युवाओं को चाहिए की अपनी प्रतिभाओं से देश का नाम रौशन करें । हमारा देश लगातार खेल क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है ,और केन्द्र सरकार भी युवाओं को आगें बढ़ा रहा है।

साथ हि इस मौके पर उन्होंने कहा कि टाटा समूह हॉकी जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है और पूर्वी भारत के राज्यों में प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका सकारात्मक परिणाम अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है।

वहीं खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अनुभव उनके लिए काफी अहम रहा, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को और निखारने का अवसर मिला।

उन्होंने नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रयासों और यहां उपलब्ध उच्चस्तरीय प्रशिक्षण तथा अनुभवी कोचों की सराहना करते हुए कहा कि इसका सीधा लाभ खिलाड़ियों को मिल रहा है।

इसे भी पढ़े- उपायुक्त Aditya Ranjan ने किया सड़क सुरक्षा की मासिक बैठक का किया आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment