Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

BOKARO के 249 पंचायतों में बनेंगे मतदाता सहायता केंद्र, डीसी ने कहा जिले में कोई फर्जी मतदाता नहीं

On: June 11, 2026 2:18 PM
Follow Us:
BOKARO के 249 पंचायतों में बनेंगे मतदाता सहायता केंद्र, डीसी ने कहा जिले में कोई फर्जी मतदाता नहीं
---Advertisement---

झारखंड के बोकारो समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा ने SIR अभियान को लेकर मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में कोई भी फर्जी मतदाता नहीं है। वर्तमान में मतदाताओं की मैपिंग और सत्यापन का कार्य चल रहा है जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाना है।

add

डीसी ने कहा कि यह अभियान किसी मतदाता का नाम हटाने के लिए नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज रहे और कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न हो। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद-326 के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में पंजीकरण का अधिकार प्राप्त है। मतदाता सूची में केवल पात्र नागरिकों के नाम शामिल हों, यह सुनिश्चित करना निर्वाचन आयोग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले की सभी 249 पंचायतों में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर रंगीन प्रिंटिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि मतदाता अपने आवश्यक दस्तावेज एवं फोटो तत्काल प्रिंट कर प्रपत्रों के साथ जमा कर सकें। इसके अलावा मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी प्रखंडों में जागरूकता रथ भी रवाना किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि जिले के कुल 15,34,886 मतदाताओं में से अब तक 11,11,915 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है, जो कुल मतदाताओं का 72.44 प्रतिशत है।

विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति में गोमिया (87.01%) और चंदनकियारी (86.86%) सबसे आगे हैं, जबकि बेरमो में 76.17% और बोकारो में 55.65% मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। मैपिंग के दौरान 2,07,619 मामलों में विभिन्न प्रकार की विसंगतियां चिन्हित हुई हैं जिनका नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा। डीसी ने बताया कि 20 से 29 जून तक तैयारी एवं प्रशिक्षण, 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण, 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन तथा 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 6 ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment