Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

धनबाद में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, 40 लाख के प्रतिबंधित आर्टिकल के साथ तीन गिरफ्तार

धनबाद में वन्यजीव तस्करी का खुलासा, 40 लाख के प्रतिबंधित आर्टिकल के साथ तीन गिरफ्तार
---Advertisement---

धनबाद में वन्यजीवों की तस्करी के एक मामले का वन विभाग ने बड़ा खुलासा किया है। मेमको मोड़ स्थित एक निजी होटल में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग ने इनके पास से वन्यजीवों से जुड़े कुल 35 प्रतिबंधित आर्टिकल जब्त किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामग्री में लैपर्ड यानी तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल से जुड़े आर्टिकल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पेंगोलिन से संबंधित सामग्री होने की भी आशंका है। वन विभाग की टीम ने करीब सात दिनों तक संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी और फिर ग्राहक बनकर होटल पहुंची। इसके बाद साक्ष्य के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वन विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है।

गुरुवार को धनबाद वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल ने इस संबंध में जानकारी दे हुए कहा, धनबाद वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि मेमको मोड़ स्थित एक निजी होटल में वन्यजीवों के अंगों और उनसे जुड़े प्रतिबंधित आर्टिकल की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल के निर्देश पर विशेष टीम ने संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की। करीब सात दिनों तक जानकारी जुटाने के बाद वन विभाग ने जाल बिछाया। टीम के अधिकारी ग्राहक बनकर होटल पहुंचे और खरीद-बिक्री के बहाने आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झरिया निवासी मोहम्मद शाहबाज खान, बरवाअड्डा निवासी वसीम असगर खान और भूली निवासी शहजादा खुर्रम के रूप में हुई है। वन विभाग के मुताबिक, मौके से कुल 35 संदिग्ध प्रतिबंधित आर्टिकल जब्त किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 35 से 40 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामग्री में तेंदुए के नाखून, दांत, रीढ़ की हड्डी और खाल से संबंधित आर्टिकल होने की बात कही गई है। हालांकि, सामग्री की वास्तविक पहचान और उसके स्रोत की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मामले में पेंगोलिन से जुड़े आर्टिकल होने की आशंका की भी जांच की जा रही है।

वन विभाग ने आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त किया हैं। अब इन मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वन्यजीवों से जुड़े ये आर्टिकल कहां से लाए जाते थे और इन्हें किन लोगों को बेचा जाना था। विभाग संभावित बड़े तस्करी नेटवर्क और अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की आशंका को भी ध्यान में रखकर जांच कर रहा है। वन विभाग के अनुसार, आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है और आगे कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी, ताकि इस कथित कारोबार से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल के मुताबिक, पूजा-पाठ के दौरान तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के नाम पर ऐसे वन्यजीव आर्टिकल की मांग बढ़ने की आशंका रहती है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के अंधविश्वास में न पड़ें और वन्यजीवों के अंगों की खरीद-बिक्री से दूर रहें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत वन विभाग को दें। फिलहाल, इस मामले में फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही वन्यजीव तस्करी के पूरे नेटवर्क की तस्वीर साफ हो सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आदित्यपुर के आसंगी बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने की पूजा-अर्चना

आदित्यपुर के आसंगी बस्ती में दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने की पूजा-अर्चना

उम्मीदों की उड़ान: रानी दुर्गावती आदिवासी महिला सम्मेलन से खुलेगी आत्मनिर्भरता की नई राह, हुनर और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले चिराग पासवान

केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नेतृत्व में संयुक्त सफाई अभियान, विसर्जन स्थलों की हुई साफ-सफाई

Leave a Comment