Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

चाचा-भतीजा पर ठगी का आरोप, कोयला कारोबार की आड़ में करोड़ों की कमाई

On: February 9, 2026 4:27 PM
Follow Us:
चाचा-भतीजा पर ठगी का आरोप, कोयला कारोबार की आड़ में करोड़ों की कमाई
---Advertisement---

कोयला कारोबार की आड़ में ठगी का एक मामला सामने आया है। जिसमें देवघर के चाचा-भतीजे पर व्यापारियों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि दोनों ने अवैध कोयले के लेन-देन और बैंक खातों के दुरुपयोग के जरिए एक संगठित नेटवर्क खड़ा किया और खासतौर पर धनबाद और जामताड़ा के कोयला व्यापारियों को निशाना बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस कारोबार से दोनों ने करीब 25 से 30 करोड़ रुपए की संपत्ति तैयार कर ली है।

add

चाचा-भतीजा ने ठगी कर देवघर में बनाई करोड़ों की संपत्ति

चाचा का नाम सीताराम और भतीजे का नाम सिकंदर है। दोनों के पास देवघर के कुदांमोड़ इलाके में चार मंजिला इमारत है। इसके अलावा कुछ महीने पहले करीब पांच करोड़ रुपये की जमीन खरीदे जाने की बात सामने आई है। इनके पास कई महंगे वाहन भी बताए जा रहे हैं।

चाचा-भतीजा इस तरह से करते थे ठगी

दोनों पहले धनबाद और जामताड़ा के कोयला व्यापारियों से नकद भुगतान कर कोयला खरीदते हैं। इसके बाद व्यापारियों से उनका बैंक खाता लेकर उसी खाते में अगली खेप के नाम पर पैसा जमा करते हैं। और इसी बैंक बैलेंस को दिखाकर वे कई बार कोयले की खरीद करते हैं। बाद में वही पैसा वापस मांग लिया जाता है, जो खाते में डालकर कोयला खरीदा गया था। पैसा नहीं देने पर बैंक खाते का विवरण दिखाकर कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती है।

इस तरीके से कोयला भी ले लिया जाता है और कोयले के लिए दी गई रकम भी वसूल ली जाती है। इन दोनों पर जमीन दिखाकर भी करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप हैं।

साक्ष्य नहीं दे पाने वाले व्यापारी बने शिकार

बताया जा रहा है कि आरोपी ऐसे व्यापारियों को निशाना बनाते हैं, जो कोयला भेजने से जुड़े कानूनी साक्ष्य  नहीं दे सकते हैं। अवैध कोयले के कारण व्यापारी खुलकर शिकायत करने से भी बचते हैं, जिसका फायदा उठाकर चाचा-भतीजा ठगी को अंजाम देते हैं।

अवैध कोयले के कारोबार का रास्ता भी आया सामने

अवैध कोयले का कारोबार नाला प्रखंड, दुमका और भलजोर के रास्तों से किया जाता है। इन्हीं रास्तों से कोयले की आवाजाही होने की बात सामने आई है।

फिलहाल पूरे मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है। संबंधित एजेंसियों द्वारा मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।

इस खबर को विस्तार से देखने के लिए क्लिक करें- Coal Fraud Network: ठगों का महाठग नेटवर्क, कोयले से करोड़ों की कमाई, जमीन दिखाकर भी कर चुके हैं करोड़ो की ठगी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment