Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी

On: March 22, 2026 12:59 PM
Follow Us:
वैशाली के लोदीपुर में जमीन विवाद ने ली हिंसक रूप, पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी से मची अफरा-तफरी
---Advertisement---

बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव से इस वक्त एक बड़ी और हिंसक घटना की जानकारी सामने आई है, जहां जमीन विवाद ने उग्र रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई खूनी झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए। घटना के दौरान उपद्रवियों ने एक फर्नीचर दुकान में लूटपाट की और उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार लोदीपुर गांव में लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग वहां इकट्ठा हुए और उन्होंने जमकर पत्थरबाजी की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आरोप है कि हमलावरों ने एक फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ की, जहां करीब एक लाख रुपये नकद और तीन लाख रुपये के सामान की लूटपाट की गई। इसके बाद दुकान में आग लगा दी गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें हमलावरों को तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

पीड़ित पक्ष के मंजय शर्मा ने आरोप लगाया कि उपेंद्र राय और उनके समर्थक सैकड़ों की संख्या में पहुंचे और उन पर हमला कर दिया। इसमें महिलाओं और बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह विवाद जमीन से जुड़े टाइटल सूट को लेकर पहले से चल रहा था। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, और सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।

स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि पुलिस जल्द ही इस हिंसक घटना से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेगी।

Also Read- बक्सर में उस्ताद बिस्मिल्लाह खां महोत्सव का भव्य आगाज, डुमरांव में संगीत और संस्कृति की हुई बहार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment