Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रांची पुलिस ने लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा किया है, रिश्तेदार सहित 4 गिरफ्तार

रांची पुलिस ने लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का खुलासा किया है
---Advertisement---

रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों रुपये के सोने के आभूषणों की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 50 से 70 लाख रुपये के बीच है।

इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस ने बताया कि लालपुर थाना क्षेत्र के एक घर से भारी मात्रा में सोने के गहनों की चोरी की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जांच के दौरान घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल की गई। पुलिस ने पाया कि आरोपियों ने चोरी के बाद सीसीटीवी कैमरों के साथ छेड़छाड़ भी की थी।

तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति पीड़ित परिवार का ही रिश्तेदार था जो उनके साथ रहता था। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी हर्ष आयुष ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

चोरी किए गए गहनों को दो अलग-अलग दुकानों में बेचा गया था और प्राप्त रकम से एक सेकेंड हैंड महिंद्रा एक्सयूवी कार खरीदी गई थी। जांच के क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी हर्ष आयुष, उसके सहयोगी सिद्धांत सुमन, एक महिला मित्र और चोरी के गहने खरीदने वाले दो सर्राफा कारोबारियों सहित कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 लाख 40 हजार रुपये नकद,एक सेकेंड हैंड महिंद्रा एक्सयूवी कार लगभग 8 से 10 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

Also Read- राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का 2 दिवसीय झारखंड दौरा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

झारखंड हाईकोर्ट में JPSC-JSSC मामले पर हुई सुनवाई, अभ्यर्थियों की सेवा समाप्ति पर लगी रोक बढ़ी, 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

बोकारो: सीबीआई ने CCL के दो क्लर्क 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

रांची में नवंबर में होगी राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा, 20 आदिवासी छात्रों को मिलेगा 50 हजार तक पुरस्कार

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल; दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

जमशेदपुर में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 17 बच्चे घायल, दो बच्चों समेत चालक की हालत गंभीर

Mobile medical unit launched in Amrapara, Pakur; villagers from nine villages to receive free healthcare services right in their own villages.

पाकुड़ के अमड़ापाड़ा में मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ, 9 गांवों के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

लोहरदगा में लाखों का ओपन जिम बदहाल, उपकरण गायब और जंग के हवाले; जमीन खरीद की जांच भी सवालों के घेरे में

Leave a Comment