झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनावों के ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का झारखंड दौरा झारखंड भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर 6 जून को रांची पहुंच रहे हैं। नबीन रांची में पार्टी के सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के दौरान राज्यसभा चुनाव और संगठनात्मक मुद्दे पर बातचीत होगी।

जानकारों का मानना है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा आमतौर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने और राज्यसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चि करना है। 18 जून को झारखंड में राज्यसभा के 2 सीटों के लिए चुनाव होना है। अमर कुमार बाउरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 जून को सुबह 11.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद एयरपोर्ट के करीब ही उनका वृक्षारोपण का कार्यक्रम है। इसके बाद भारत रत्न स्व.कर्पूरी ठाकुर, धरती आबा बिरसा मुंडा और स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद उनका आगमन भाजपा प्रदेश कार्यालय में होगा।
प्रदेश महामंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का 07 जून को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के ओरमांझी के कूचू स्थित आवास पर नाश्ते का कार्यक्रम है। साथ ही इस दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे इसके बाद वो रात में दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें- गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर AIMS में अत्याधुनिक रक्त केंद्र (ब्लड बैंक) का उद्घाटन किया
नितिन नबीन के झारखंड दौरे को लेकर महागठबंधन ने निशाना साधा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि नितिन नबीन नए-नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और उन्हें पार्टी को लेकर अभी ज्यादा जानकारियां जानकारी नहीं है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा नितिन नबीन अपने आलाकमान के आदेश पर झारखंड पहुंच रहे हैं। उन्कहों ने कहा कि नीतिन नबीन झारखंड के परिवेश को लेकर कुछ नहीं कर पाएंगे क्योंकि झारखंड बिहार और बंगाल नहीं है उनकी जो भी प्रयास होंगे हम लोग उसे विफल कर देंगे।





