राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में अंदरूनी खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। RJD नेताओं ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रभारी के. राजू के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने RJD नेताओं पर कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी प्रणव वर्मा को वोट नहीं देने का आरोप लगाया था, अब RJD नेताओं की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।

आरजेडी विधायक दल के नेता सुरेश पासवान ने कांग्रेस प्रभारी के. राजू पर निशाना साधते हुए कहा कि “चोर मचाए शोर” वाली कहावत उन पर बिल्कुल सटीक बैठती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस खुद संदेह के घेरे में है और अब यह स्पष्ट हो गया है कि पार्टी किस तरह की राजनीति कर रही है।
सुरेश पासवान ने दावा किया कि राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव वर्मा को एक साथ भोजन करते देखा गया था। उनके अनुसार, इससे दोनों के बीच नजदीकियों का संकेत मिलता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक तरफ इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने का दावा करती है, जबकि दूसरी ओर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के साथ भी संबंध बनाए हुए है और अब आरजेडी को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।
नेता सुरेश पासवान कहा कि चुनाव के दिन कांग्रेस नेता और बीजेपी विधायक के साथ एक ही पल्टे में नाश्ता कर रहे थे इसका क्या मतलब हुआ,कांग्रेस दोनों तरफ खेल करती है , ये उपर – उपर बीजेपी से भी मिली हुई है, अब आरजेडी को ये पता चल गया कि कांग्रेस कितने चाल में चलता है। दोनों मिलकर आरजेडी को बदनाम करने के लिए बयान बाजी करते है,आज पता चल गया कि कांग्रेस दोनों तरफ मिली हुई है, कभी कहते है कि महागठबंधन में है और घुमते बिजेपी के साथ नजर आते है। जो भी दाल में काला है वो के. राजू के कारण है, नेता सुरेश पासवान आगे कहा कि हमको तो लग रहा है बिकाउ आदमी है ।
इसे भी पढ़े – Mayor Sanjeev Singh के समर्थक सुमन सिन्हा पर हुए कथित जानलेवा हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप तेज





