Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भारतीय नौसेना (Indian Navy) में चयन होने के बाद गांव युवक लौटा घर: परिवार में खुशी का महौल

On: June 22, 2026 12:51 PM
Follow Us:
भारतीय नौसेना (Indian Navy) में चयन होने के बाद गांव युवक लौटा घर: परिवार में खुशी का महौल
---Advertisement---

कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बछेड़ीह गांव के युवक पंकज कुमार पंडित के भारतीय नौसेना (Indian Navy)  में चयन होने के बाद गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान पंकज ने युवाओं को सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का संदेश दिया।  भारतीय नौसेना  (Indian Navy)  के वर्ष 2026 बैच में चयनित पंकज कुमार पंडित का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों, मित्रों और परिजनों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पंकज ने कहा कि सेना  (Indian Navy)  में भर्ती होना उनके लिए सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि देश सेवा का गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने युवाओं से लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने की अपील की।

पंकज ने बताया कि एनडीए परीक्षा में दो बार असफल होने और नौसेना भर्ती में भी शुरुआती प्रयासों में सफलता नहीं मिलने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर आखिरकार उनका चयन भारतीय नौसेना में हो गया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता विमला देवी, पिता शशिकांत पंडित और पूरे परिवार को दिया। ग्रामिणों में खुशी का महौल है, लोगों का कहना था कि पंकज ने नाही केवल परिवार का नाम रौशन किया है बल्की पुरे जीले भर का नाम रौशन किया है । हर युवाओं को चाहिए की अपनी कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल करे।

पंकज के पिता पंजाब में फल विक्रेता हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद बेटे की सफलता से पूरा परिवार और गांव गौरवान्वित है। ग्रामीणों ने पंकज को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पंकज की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

READ ALSO – MLA Saryu Roy पहुंचे धनबाद : सरकार से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का किया मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला

धनबाद में ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड और जमीन की कथित फर्जी एंट्री का मामला, RTI से हुआ खुलास, कार्रवाई की मांग

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

गरीबों की थाली तक पहुंचने से पहले सड़ गया सरकारी राशन, गिरिडीह एफसीआई गोदाम में 31.58 क्विंटल चना दाल बर्बाद

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान ने क्षेत्रीय तनाव के बीच संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

Leave a Comment