Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गिरिडीह में सरकारी स्कूलों (SCHOOL) में हो रहा है लापरवाही , बच्चों को हो रही है परेशानी

On: June 30, 2026 1:56 PM
Follow Us:
गिरिडीह में सरकारी स्कूलों (SCHOOL) में हो रहा है लापरवाही , बच्चों को हो रही है परेशानी
---Advertisement---

तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय (SCHOOL) कठगोलवा में व्याप्त अव्यवस्थाओं और शिक्षकों की कथित मनमानी को लेकर tv 45 ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था जिसका असर देखने को मिला है। जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) मुकुल राज ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के लिए टीम गठित करने की बात कही है। डीएसई मुकुल राज ने कहा कि उन्हें समाचार के माध्यम से विद्यालय (SCHOOL) में अनियमितताओं की जानकारी मिली है। उन्होंने  बताया कि  SCHOOL के मामले में जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।

add

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग का दायित्व सीआरपी और बीआरपी का है। यदि उनके निरीक्षण के बावजूद ऐसी शिकायतें सामने आती हैं, तो जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के साथ-साथ सीआरपी और बीआरपी के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बीते दिनों तिसरी प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कठगोलवा की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई थीं।

निरीक्षण के दौरान विद्यालय सचिव अनुपस्थित मिले। मौजूद शिक्षिका ने बताया कि सचिव विद्यालय तो आते हैं, लेकिन किसी न किसी बहाने से वापस लौट जाते हैं। वहीं, मध्याह्न भोजन विद्यालय परिसर में तैयार करने के बजाय एक निजी घर में बनाए जाने की बात सामने आई। बच्चों ने बताया कि पिछले लगभग एक सप्ताह से उन्हें मेन्यू के अनुसार अंडा और फल नहीं दिया गया है।

इसके अलावा नामांकन एवं उपस्थिति पंजी भी निरीक्षण के समय विद्यालय में उपलब्ध नहीं थी। इन अनियमितताओं को देखते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल ने जिला प्रशासन से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी शिक्षकों और निगरानी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर वास्तव में कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी केवल जांच और कागजी खानापूर्ति तक सीमित रह जाएगा।

READ ALSO – मोहर्रम चंदा वसूली पर विवाद , कमिटी (committee) ने चंदा राशि को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment