Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मोहर्रम चंदा वसूली पर विवाद , कमिटी (committee) ने चंदा राशि को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है

On: June 30, 2026 1:30 PM
Follow Us:
मोहर्रम चंदा वसूली पर विवाद , कमिटी (committee)ने चंदा राशि को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग की है
---Advertisement---

मोहर्रम चंदा वसूली को लेकर मेराल प्रखंड के टिकुलडीहा गांव में एक महिला तथा उसके किशोरी बेटे के साथ निर्धारित राशि से अधिक चंदा committee को  चंदा  नहीं देने पर मारपीट के आरोपों के बीच संबंधित मोहर्रम कमिटी (committee)) के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष सामने रखा है। कमिटी (committee)) के सदस्यों ने आरोपों को एकतरफा बताते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर जांच कराने की मांग की है।

add

कमिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे में कमिटी किसी भी प्रकार की हिंसा या मारपीट का समर्थन नहीं करती। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यों पर आधारित नहीं हैं और मामले के दूसरे पक्ष को भी सुना जाना चाहिए।

कमिटी के अनुसार, यदि किसी प्रकार का विवाद हुआ है तो उसकी वास्तविक परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएं, उसी के आधार पर प्रशासन उचित कार्रवाई करे। कमिटी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच के दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं होगा।

पदाधिकारियों ने प्रशासन से अपील की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सत्य सामने आ सके और क्षेत्र में किसी प्रकार की भ्रांति या तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही उन्होंने सभी लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कमिटी ने विश्वास जताया कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से मामले की जांच करेगा और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संबंधित कमिटी के पदाधिकारियों ने कहा कि यह पूरे मामले को बिना मतलब का तुल दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े- पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment