Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास

On: June 30, 2026 12:47 PM
Follow Us:
पीजी लॉज में कथित तौर पर sex racket संचालित होने के आरोप, युवक-युवतियों को पकड़ने का किया गया प्रयास
---Advertisement---

निरसा के पुराने थाना क्षेत्र के समीप स्थित एक पीजी लॉज में कथित तौर पर देह व्यापार (sex racket ) संचालित होने के आरोप के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लॉज में पिछले करीब एक वर्ष से sex racket की संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने लॉज में मौजूद दो युवक-युवतियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन धक्का-मुक्की के दौरान दोनों जोड़े मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार sex racket की संदिग्ध गतिविधियों  की जांच जारी है ।

add

पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह लॉज इकबाल अहमद का है, जहां पहले एक रेस्टोरेंट भी संचालित होता था। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से यहां अवैध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना मिलते ही एसडीपीओ लीलेश्वर महतो, थाना प्रभारी अजीत कुमार भारती और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लॉज को सील कर मुख्य द्वार एवं कमरों में ताला लगा दिया तथा जांच शुरू कर दी।पुलिस की तलाशी के दौरान कुछ आपत्तिजनक सामग्री और सजने-संवरने से संबंधित सामान मिलने की भी बात सामने आई है। इसके बाद पुलिस ने लॉज मालिक के आवास पर भी छापेमारी की, लेकिन वह वहां नहीं मिला।

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी। पुलिस कहना था कि हमारे ने से पहले इन लोगों को सुचना मिल गया होगा  जिसके सब भाग क्योंकि हमारे आने  से पहले सब भाग गए थे। हमारे आने के बाद कोई भी सुबूत नहीं मिले जिसके अधार पर कारवाई की जा सके। अगर ईस प्रकार की सुचना मिलती है तो सावधानी पूर्वक कारवाई  करने की कोशिश की जाऐगी ।

इसे भी  पढ़े- ढुल्लू महतो के बयान को लेकर विधायक अरूप चटर्जी (Arup Chatterjee) ने खोला मोर्चा,कहा- खुद को हरिश्चंद्र बताते हैं ढुल्लू महतो

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment