Kalpana Soren पहुंची उड़ीसा के मयूरभंज

Cuttack: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन उड़ीसा के मयूरभंज पहुंच गई। जहां वह अपने पति हेमंत सोरेन की बड़ी बहन और शिबू सोरेन की बड़ी बेटी अंजनी सोरेन के नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने पहुंची।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए उड़ीसा के मयूरभंज लोकसभा सीट से अंजनी सोरेन को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार उड़ीसा में झारखंड मुक्ति मोर्चा एक लोक सभा सीट और 6 विधानसभा सीट पर इलेक्शन लड़ रही है। अंजनी सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उड़ीसा के मयूरभंज लोकसभा सीट, साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए सरसकना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दे की मयूरभंज लोकसभा सीट के लिए 1 जून को मतदान होना है।

यह भी पढ़े: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिले Kanhaiya Kumar

powered by Advanced iFrame. Get the Pro version on CodeCanyon.