Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

JUIDCO करेगा GIS सर्वे, तीन शहरों में टैक्स सिस्टम होगा हाईटेक

On: July 3, 2025 9:57 AM
Follow Us:
JUIDCO करेगा GIS सर्वे
---Advertisement---

झारखंड सरकार ने शहरी क्षेत्रों में संपत्ति कर प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य के तीन प्रमुख शहरों – रांची, धनबाद और गिरिडीह – में अब संपत्तियों का GIS (भौगोलिक सूचना प्रणाली) आधारित सर्वेक्षण किया जाएगा।

add

इस सर्वे का उद्देश्य शहरी निकाय क्षेत्रों में संपत्तियों की सटीक गणना कर एक मजबूत और विश्वसनीय डेटाबेस तैयार करना है, जिससे होल्डिंग टैक्स वसूली में पारदर्शिता और राजस्व बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा सके।

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है। परियोजना को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (JUIDCO) को सौंपी गई है। जुडको ने इस कार्य के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है और टेंडर भी जारी कर दिया गया है।

Also Read: CM हेमंत सोरेन ने गडकरी से फ्लाईओवर उद्घाटन टालने की मांग की

गौरतलब है कि करीब तीन माह पहले विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने राज्य में ड्रोन आधारित प्रॉपर्टी सर्वे के निर्देश दिए थे। GIS तकनीक के माध्यम से न केवल संपत्तियों की भौगोलिक स्थिति का विश्लेषण किया जाएगा, बल्कि स्थानिक संबंधों, पैटर्न और रुझानों की भी बारीकी से जांच की जाएगी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोग होल्डिंग टैक्स का भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे सरकार को हर वर्ष करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। यह सर्वे कर निर्धारण को सटीक और डिजिटल बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment