Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Madhubani News: सहुरिया में नकाबपोश डकैतों का तांडव, 50 लाख की लूट, एक डकैत की मौत

On: July 24, 2025 1:37 PM
Follow Us:
सहुरिया में नकाबपोश डकैतों का तांडव, 50 लाख की लूट, एक डकैत की मौत
---Advertisement---

Madhubani News: बुधवार की देर रात मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के सहुरिया गांव में नकाबपोश डकैतों का गिरोह देखा गया. 10 से 15 की संख्या में डकैतों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर 50 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिये. डकैती से पहले गृहस्वामी राजकुमार साहू के पुत्र राजेश कुमार साहू पर चाकू और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था. सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात ये थी कि एक डाकू की मौत हो गई. घटना देर रात 1:53 बजे की बताई जा रही है.

add

परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का गंभीर आरोप लगाया है. ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस समय पर पहुंचती तो नकाबपोश अपराधी रंगेहाथ पकड़ा जाता. आपको बता दें कि राजेश कुमार साहू अपने घर पर ही ज्वेलरी शॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं. पेशे से बिजनेस है. घटना की जानकारी जब लोगों को मिली तो उनके घर के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा हो गये.

लोगों का गुस्सा बम बनकर पुलिस पर टूट पड़ा. लोगों ने पुलिस के सामने नारेबाजी की और जल्द से जल्द घटना की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा कि पहले ऐसी घटनाएं शहरों में होती थीं लेकिन गांवों में ऐसी घटनाएं होने से लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस प्रशासन को इस घटना का शीघ्र पर्दाफाश करना चाहिए।

स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस को रात्रि गश्ती तेज करने की जरूरत है, क्योंकि रात्रि गश्ती नहीं होने के कारण बेखौफ डकैतों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है.

घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था, ट्रंक व गोदरेज का ताला टूटा हुआ था. घर में दो गेट थे, एक मेन गेट और दूसरा घर के दाहिनी तरफ का गेट, जिसके बाहर पुलिस को डकैतों की लाश मिली. मृतक डकैतों के शव उस खेत में मिले जहां सूखी फसल है. वहां काफी खून बिखरा हुआ था.

झंझारपुर डीएसपी सुबोध कुमार सिन्हा, पुलिस इंस्पेक्टर बीके ब्रिजेश, अंधराठाढ़ी थाना प्रभारी राहुल कुमार, आरएस थाना प्रभारी अरविंद कुमार, रुद्रपुर थाना प्रभारी आयशा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस नमूना संग्रहित कर शव को पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया. कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस मामले की सही से जांच करे तो चौंकाने वाले खुलासे होंगे.

झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की रात सहुरिया गांव में नकाबपोश बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था. घटना के विभिन्न बिंदुओं पर पुलिस की जांच चल रही है और जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा. उन्होंने एक डकैत के मारे जाने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मौत कैसे हुई और क्या कारण था. यह शोध का विषय है और जल्द ही जांच की जायेगी. साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

Also Read: Bokaro के सालखुडीह और मुस्लिम टोला गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने लगाई गुहार

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment