Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नल जल योजना में अनियमितता से लोग नाराज, सड़कों पर बह रहा पानी

On: August 12, 2025 4:09 PM
Follow Us:
मुजफ्फरपुर में नल जल योजना में अनियमितता से लोग नाराज, सड़कों पर बह रहा पानी
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के भिखनपुरा वार्ड-13 में नल जल योजना में लापरवाही के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो माह से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त है, जिससे सप्लाई का सारा पानी सड़कों पर बह रहा है.

इस समस्या की शिकायत ग्रामीण कई बार अवर अभियंता व ठेकेदार से कर चुके हैं, लेकिन हर बार ”किसी दिन ठीक कर देंगे” कह कर टाल दिया जाता है. लगातार पानी के बहाव के कारण सड़क कीचड़युक्त और फिसलन भरी हो गयी है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो गया है. वहीं, पाइप टूटे होने के कारण घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है और ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

स्थानीय निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि उन्होंने जेई को फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ. इसके बाद जब ठेकेदार से शिकायत की तो उसने जल्द मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। अब देखने वाली बात यह है कि विभाग नल जल योजना के इस समस्या से लोगों को कब तक निजात दिला पाता है।

Also Read: Jharkhand के महा जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, 16 अगस्त को होगा श्रद्धाकर्म

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment