Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गयाजी में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तान समर्थक आतंकी गिरफ्तार

On: September 6, 2025 11:09 AM
Follow Us:
गयाजी में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, खालिस्तान समर्थक आतंकी गिरफ्तार
---Advertisement---

Gaya ji News – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शुक्रवार देर शाम गयाजी के शेरघाटी थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खालिस्तान समर्थक एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एनआईए की चंडीगढ़ टीम द्वारा की गई, जिसे स्थानीय पुलिस का सहयोग मिला। पकड़े गए आतंकी की पहचान सरनजीत कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा का निवासी बताया जा रहा है।

add

सूत्रों के अनुसार, सरनजीत लंबे समय से एनआईए की रडार पर था। वह पहचान छुपाकर ट्रक सेकंड ड्राइवर के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों में सफर करता था और अक्सर लाइन होटलों में रुकता था। एजेंसी को आतंकी की गतिविधियों और उसके तीन संभावित ठिकानों की सटीक जानकारी मिली थी। इसके बाद एनआईए ने शेरघाटी पुलिस से लोकल सपोर्ट मांगा और एक सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया।

ऑपरेशन के तहत गोपालपुर के पास स्थित एक लाइन होटल के करीब से आतंकी को दबोचा गया। इस कार्रवाई की एएसपी शैलेन्द्र सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शेरघाटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने अपनी टीम के साथ एनआईए का सहयोग करते हुए इस अभियान को सफल बनाया।

Also Read: गया जी में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला आज से शुरू, 21 सितंबर तक रहेगा आयोजन

फिलहाल आतंकी को एनआईए अपने साथ ले गई है और उससे पूछताछ की जा रही है। आतंकी हरियाणा के किस जिले या गांव का रहने वाला है, यह जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।

गौरतलब है कि खालिस्तान नेटवर्क से जुड़े आतंकियों के खिलाफ एनआईए देशभर में सक्रिय है और कई राज्यों में लगातार छापेमारी और गिरफ्तारियां की जा रही हैं। गया से हुई यह गिरफ्तारी एजेंसी के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इस नेटवर्क के बारे में और अहम जानकारी मिल सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गर्भवती मादा हाथी (Pregnant female elephant) का शहर में आंतक, छोटे-छोटे समूहों में बंटा हुआ है झुंड

गर्भवती मादा हाथी (Pregnant female elephant) का शहर में आंतक, छोटे-छोटे समूहों में बंटा हुआ है झुंड

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

बिजली उत्पादन (Electricity generation) करना बन रहा है रोजगार का अवसर , दूसरे चरण में 800 मेगावाट की दो यूनिट स्थापित की जाएगी बिजली

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चोरी को लेकर सांसद आदित्य साहू ने तोड़ी चुप्पी ,कहा कि- योगी जी के राज्य में कोई अपराध छुप नहीं सकता

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

विधायक बसंत सोरेन (Basant Soren) ने किया कल्याणकारी योजनाओं का शिल्यान्यास, आवास, पेयजल, सड़क जैसी समस्याओं का होगा समाधान

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुख्यात गैंगस्टर (gangster) प्रिंस खान का धमकी भरा कॉल , व्यापारी से ₹5 करोड़ की मांगी फिरौती

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प - तड़प कर तोड़ा दम

कुल्हाड़ी (axe) से मार कर बेटे ने की बाप की हत्या, 63 वर्षीय पिता ने मौके पर तड़प – तड़प कर तोड़ा दम

Leave a Comment