Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bhagalpur News: सड़क निर्माण कार्य में हो रही है घोर अनियमितता, ग्रामीणों ने किया हंगामा

On: September 23, 2025 12:37 PM
Follow Us:
सड़क निर्माण कार्य में हो रही है घोर अनियमितता, ग्रामीणों ने किया हंगामा
---Advertisement---

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के सरधा गाँव में सूरत चौक से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितताएँ दिखाई दे रही हैं। एक तरफ सड़क का शिलान्यास हो रहा है और दूसरी तरफ सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं।

सड़क की मोटाई जहाँ पाँच इंच होनी चाहिए, वहीं कहीं तीन इंच तो कहीं चार इंच है। यानी सड़क निर्माण की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसी वजह से आज ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया।

कई ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को लिखित शिकायत भेजने की भी तैयारी कर ली है। उधर, सरधा पंचायत के मुखिया विपिन कुमार निराला ने गोराडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी और जेई से फोन पर संपर्क कर सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की है। इस अवसर पर मुखिया के साथ सरपंच राजकुमार साह, अवध सिंह, उमेश सिंह, विनय झा, संजय झा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरूकता संगठन भारत के मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष श्री विभूति सिंह एवं आरटीआई सेल जिला सचिव श्री राजीव कुमार यादव ने भी इस सड़क का निरीक्षण किया और पाया कि वास्तव में सड़क निर्माण कार्य में काफी अनियमितताएं हैं।

Also Read: रांची: मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला आरोपी डॉक्टर वाराणसी से गिरफ्तार

इस बीच, सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार के क्लर्क नीरज कुमार ने कहा कि गलती हुई है और मैं इसे स्वीकार करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment