Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

तेजस्वी फैक्टर? महुआ में सिर्फ ‘हम’ फैक्टर हैं: तेज प्रताप यादव

On: November 13, 2025 12:00 PM
Follow Us:
तेजस्वी फैक्टर? महुआ में सिर्फ 'हम' फैक्टर हैं: तेज प्रताप यादव
---Advertisement---

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान मंगलवार शाम को संपन्न हो गया। मतदान समाप्त होते ही लालू प्रसाद यादव परिवार का राजनीतिक कलह एक बार फिर सामने आ गया। राजद से निष्कासित और अपनी नई पार्टी (जदयू) के नाम से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप यादव ने अपने पुराने गढ़ महुआ में “एकतरफा” जीत का दावा किया।

Tej Pratap ने तेजस्वी का नाम सुनते ही दिया जवाब

वोटिंग समाप्त होने के बाद जब तेज प्रताप यादव पटना में मीडिया से मुखातिब हुए, तो उनका आत्मविश्वास चरम पर दिखा। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे महुआ सीट पर RJD उम्मीदवार और उनके भाई तेजस्वी यादव के प्रचार के ‘फैक्टर’ को लेकर सवाल पूछा। सवाल सुनते ही तेज प्रताप ने उसे लगभग खारिज करते हुए अपने खास अंदाज़ में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “कौन सा फैक्टर? अरे भाई, यहां (महुआ में) कोई दूसरा फैक्टर नहीं है। न RJD फैक्टर, न NDA फैक्टर… महुआ में सिर्फ ‘हम’ फैक्टर हैं।”

महुआ हमारे नाम से जाना जाता है- Tej Pratap

JJD प्रमुख ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, “महुआ को हमारे नाम से जाना जाता है और हम महुआ के नाम से जाने जाते हैं। यहाँ की जनता ने सिर्फ अपने बड़े बेटे को पहचाना है और उसे ही वोट दिया है।” तेज प्रताप का यह बयान RJD के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर सीधे राजनीतिक प्रहार के तौर पर देखा जा रहा है।

क्यों अहम है महुआ सीट?

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव 2015 में RJD के टिकट पर महुआ से ही विधायक चुने गए थे। हालांकि, 2020 में उन्होंने अपनी सीट बदल ली थी। अब RJD से निष्कासित होने के बाद, वह अपनी नई पार्टी JJD से महुआ वापस लौटे हैं, जहाँ उनका मुकाबला सीधे RJD और NDA दोनों गठबंधनों से है।

तेज प्रताप ने दावा किया कि 14 नवंबर को जब नतीजे आएंगे, तो महुआ से उनकी “ऐतिहासिक जीत” होगी।

यह भी पढ़े: Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘बकलोल्स’ का धमाकेदार टीज़र गाज़ीपुर लिटरेचर फेस्टिवल में लॉन्च

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment