Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामगढ़ की मिट्टी जांच प्रयोगशाला विवादों में, करोड़ों की लागत के बावजूद जर्जर हालात

Ramgarh News: करोड़ों की मिट्टी जांच प्रयोगशाला बनी सफेद हाथी
---Advertisement---

झारखंड के रामगढ़ जिला में बिरसा चौक के समीप बनी मिट्टी जांच प्रयोगशाला इन दिनों विवादों में घिर गई है। डीएमएफटी फंड से भवन विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई यह प्रयोगशाला सफेद हाथी साबित हो रही है।

प्रयोगशाला का उद्देश्य था कि रामगढ़ के किसानों की खेतों की मिट्टी की जांच कर उन्हें उर्वरक और खेती की सही जानकारी प्रदान की जाए। लेकिन सिर्फ सात सालों में भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। दीवारों में बड़ी दरारें, खिड़की और दरवाजे दीवार से अलग, और अंदर रखे गए उपकरण बेकार पड़े हुए हैं।

कर्मचारियों का कहना है कि भवन और उपकरण दोनों ही काम के लिए असुरक्षित हैं, और इसे बनाने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। कर्मचारी भवन की स्थिति को देखकर खुद को जोखिम में महसूस करते हैं।

Also Read: Bokaro News: स्कूल शिक्षिका पर अवैध वसूली और बच्चों को डराने-धमकाने के आरोप, छात्र-छात्राओं ने किया धरना

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी बड़ी लागत की परियोजनाओं में भ्रष्टाचार और लापरवाही ने इसे निष्प्रभावी बना दिया है, जबकि इसका असली उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

दुमका में बारिश से निखरी बेयर डैम की खूबसूरती, मयूराक्षी नदी और पहाड़ों का मनमोहक नजारा देखने उमड़े पर्यटक

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

पहाड़ों में मैगी बेचकर एक दिन में हजारों की कमाई, वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की दिलचस्पी

Leave a Comment