Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी पर निकलेगी भव्य झांकी, तैयारियों को लेकर श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की बैठक सम्पन्न

On: April 5, 2025 5:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Gaya: रामनवमी पूजा को लेकर शहर में जोश और उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक समिति के संयोजक संजू साव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में समिति से जुड़े कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे और रामनवमी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष क्षितिज मोहन सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष रामनवमी पर एक अद्भुत और भव्य झांकी निकाली जाएगी, जिसके लिए विशेष रूप से हरियाणा, महाराष्ट्र, केरल समेत देश के विभिन्न राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। ये कलाकार पारंपरिक और सांस्कृतिक झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगे।

श्री सिंह ने बताया कि रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए गया शहर को 6 अलग-अलग जोनों में बांटा गया है, जहां से विभिन्न समितियों के द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। पूरा शहर भगवा रंग में रंग चुका है और मुख्य चौराहों, सड़कों एवं पूजा स्थलों पर भगवा झंडों की सजावट की गई है।

Also Read: 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

समिति के सदस्यों ने बताया कि रामनवमी के दिन शहर में भक्ति और श्रद्धा का एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमजन से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक आयोजन में पूरे परिवार के साथ शामिल हों और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान करें।

रिपोर्ट- संजीव कुमार सिन्हा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बलिया ने नम आंखों से दी उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, जनसैलाब ने बताया जनता के दिलों में कितनी थी जगह

बलिया ने नम आंखों से दी उमाशंकर सिंह को अंतिम विदाई, जनसैलाब ने बताया जनता के दिलों में कितनी थी जगह

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सरायकेला में नक्सल कमांडर रवि सिंह सरदार सहित 3 उग्रवादी गिरफ्तार, AKM-47, इंसास रायफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

मुंगेर में ED की बड़ी कार्रवाई, जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के कई ठिकानों पर छापेमारी, करोड़ों की कथित ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच तेज

बिहार के बांकीपुर, एमपी के दतिया और गुजरात के मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे LIVE

बिहार के बांकीपुर, एमपी के दतिया और गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव के नतीजे LIVE

पटना का बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को, MP और गुजरात के 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आएंगे

बांकीपुर उपचुनाव के नतीजे 3 अगस्त को, MP और गुजरात के 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आएंगे

बिटकॉइन, नेटवर्क मार्केटिंग और 3 राज्यों में करोड़ों की ठगी, TV45 की पड़ताल में सामने आए गंभीर आरोप

बिटकॉइन, नेटवर्क मार्केटिंग और 3 राज्यों में करोड़ों की ठगी, TV45 की पड़ताल में सामने आए गंभीर आरोप

Leave a Comment