Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कटिहार के उचला चौक में किराना दुकान में लगी भीषण आग, 15 लाख का नुकसान

कटिहार
---Advertisement---

Katihar: कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उचला चौक में सोमवार रात लगभग 1 बजे एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। इस आगजनी की घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी रात करीब डेढ़ बजे मिली, जब कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें फोन कर सूचना दी। उन्होंने बताया कि उन्हें आग लगने के कारण की कोई जानकारी नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना की पुलिस सक्रिय हुई और दमकल विभाग को सूचित किया गया। हालांकि दमकल के पहुँचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। बाद में पहुँची दमकल टीम ने शेष आग को बुझाया।

Also Read: रामनवमी पर्व पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस, 800 कैमरों से की गई निगरानी

इस घटना से पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार ने कटिहार प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई कि यह घटना सामान्य नहीं हो सकती और किसी साजिश की ओर इशारा करती है। साथ ही उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सरकार से उचित मुआवजे की मांग भी की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

रिपोर्ट: शाहजहां आलम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी मामले में बड़ा पुलिस एक्शन, मुख्य आरोपी नंदन यादव मुठभेड़ में घायल

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

झारखंड में RJD संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज, तेजस्वी यादव ने पटना में प्रमुख नेताओं के साथ की अहम बैठक

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

ट्रक मालिकों और लोहरदगा जिला माइनिंग ऑफिसर (DMO) के बीच विवाद: समय में ट्रक न पहुंचने पर दंडात्मक कार्रवाई

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

देशभर में आज बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, झारखंड सहित देशभर में प्रदर्शन, 5-Day Banking सहित कई मांगें

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Apple का सबसे बड़ा लॉन्च: iPhone 18 Pro, Pro Max और पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

Leave a Comment