Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Muzaffarpur News: पत्नी ही निकली रोजगार सेवक की कातिल, पुलिस ने किया खुलासा

पत्नी ही निकली रोजगार सेवक की कातिल, पुलिस ने किया खुलासा
---Advertisement---

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के काजीमुहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर में पिछले दिनों हुई पंचायत रोजगार सेवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पंचायत रोजगार सेवक मुमताज अहमद की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी.आरोपी पत्नी सबा फिरदौस ने पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली है, जबकि हत्या से जुड़ी सभी चीजें पुलिस ने जब्त कर ली हैं.

मामले का खुलासा करते हुए मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि 6-7 जुलाई की रात माड़ीपुर स्थित रोजगार सेवक मुमताज अहमद अपने कमरे में खून से लथपथ मिले थे. प्राथमिक जानकारी मिली कि लूटपाट के दौरान अज्ञात बदमाशों ने चाकूओ से गोदकर उसकी हत्या कर दी. वहीं उसकी पत्नी बार बार अपना बयान बदल रही थी, कभी कहती थी हम सब दूसरे कमरे में थे, कभी कहती थी हम सबके सामने मार दिया. वहीं घर भी अस्त व्यस्त था जैसे लूटपाट हुआ हो. CCTV के सीडीआर भी गायब थे.

मामले की गंभीरता से जांच की गई तो एफएसएल और अन्य तरीकों से पत्नी की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली. उसकी निशानदेही पर फेंके गए चाकू, सीसीटीवी डीवीआर और मोबाइल बरामद कर लिया गया है। पुलिस को दिए बयान में पत्नी सबा फिरदौस ने बताया कि उसका पति वैशाली जिले के भगवानपुर में तैनात था, वह उसे परेशान करता था, शक था कि उसके और भी कई संबंध हो सकते हैं.

इसी के चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस इस मामले की जांच महिला के प्रेम प्रसंग के एंगल से भी कर रही है. एसएसपी ने बताया कि घटना को डकैती का रूप देने के लिए सबा ने पहले घर के सीसीटीवी डीवीआर को पास की झाड़ी में फेंक दिया, फिर घर के सभी मोबाइल फोन को रेलवे ट्रैक के बगल नाले में फेंक दिया.

Also Read: Metro Train Jharkhand: झारखंड में चलेगी मेट्रो ट्रेन, हेमंत सरकार ने केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

फिर उसने अपने पति की चाकू से हत्या कर दी और सामान इधर-उधर बिखेर दिया, छत के शेड को तोड़ दिया ताकि लगे कि लुटेरे यहीं से आए थे और गेट पर टूटा हुआ ताला लगा दिया जैसे कि ताला काट दिया गया हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव में बिंदल मॉल के पास फायरिंग से हड़कंप, तीन लोग घायल

जमशेदपुर: मरीन ड्राइव में बिंदल मॉल के पास फायरिंग से हड़कंप, तीन लोग घायल

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

SIR विवाद पर सियासी घमासान तेज, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल; कांग्रेस समेत विपक्ष का आंदोलन का ऐलान

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

गढ़वा: श्री बंशीधर नगर सिविल कोर्ट से पुलिस अभिरक्षा में कैदी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

जमशेदपुर में अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस का शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सट्टे का सामान बरामद

Leave a Comment