Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chattisgarh: बीजापुर के जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

On: December 4, 2025 12:19 PM
Follow Us:
Chattisgarh: बीजापुर के जंगलों में बड़ी मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद
---Advertisement---

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जवानों ने ऑपरेशन में 12 नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि, देश की रक्षा करते हुए तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

Chattisgarh News: संयुक्त ऑपरेशन में मिली कामयाबी

पुलिस अधिकारियों को गंगालूर क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG), एसटीएफ और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

हथियार बरामद और शहीदों की पहचान

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. और एसपी जितेंद्र यादव ने पुष्टि की है कि मौके से 12 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा एसएलआर और .303 राइफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद भी मिला है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी शहीद हो गए। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस साल अब तक 268 नक्सली ढेर

मुठभेड़ के बाद भी सुरक्षाबल पूरे इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, सुरक्षाबलों की बढ़ती सख्ती के चलते इस साल छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 268 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा 239 बस्तर संभाग में ढेर किए गए हैं।

यह भी पढ़े: झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 दिसंबर से, राजनीति और सवाल-जवाब का होगा हंगामेदार दौर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment