Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Aurangabad News: औरंगाबाद में नवविवाहिता पत्नी ने फूफा के प्यार में पति की हत्या

औरंगाबाद में नवविवाहिता पत्नी ने फूफा के प्यार में पति की हत्या
---Advertisement---

Aurangabad News: एक चौंकाने वाली घटना में, एक नवविवाहित पत्नी ने अपने फूफा के साथ अवैध संबंध के कारण अपने पति की हत्या करवा दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.जांच में पता चला कि नवविवाहिता के अपने फूफा के साथ अवैध संबंध थे और उसने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई थी. घटना औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के लबोखाप गांव के पास की है.

मृत युवक प्रियांशु कुमार सिंह नबीनगर थाना क्षेत्र के बड़वान गांव का रहने वाला था. 24 जून की रात नवीनगर रोड स्टेशन से घर लौटने के दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम के अनुसंधान के आधार पर हत्याकांड का खुलासा हुआ. इस मौके पर इस मामले में आरोपी पत्नी गुंजा सिंह, झारखंड निवासी जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी अंबरीश राहुल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गुंजा सिंह ने अपने बयान में बताया कि घटना से 45 दिन पहले उसकी शादी प्रियांशु कुमार सिंह से हुई थी. लेकिन उसका अपने फूफा के साथ पंद्रह साल से अफेयर चल रहा था.

वह इस शादी से खुश नहीं थी. उसने अपने फूफा के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची जब उसका पति बनारस से लौट रहा था. फिर उसने इसकी जानकारी अपने चाचा को दी. जिसने शूटर से बात कर उसके पति के लौटने से पहले ही गोली मारकर हत्या करवा दी।

शूटर को मोबाइल सिम आरोपी जयशंकर चौबे और मुकेश शर्मा ने उपलब्ध कराया था. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. एसपी ने बताया कि पहले भी प्रेमी चाचा ने गुंजा की शादी तुड़वा दी थी, इस बार लड़की के पिता की जिद के कारण शादी तो हो गयी लेकिन उसके और प्रेमी चाचा के बीच बातचीत होती रही.

Also Read: Aara News: बोर्ड किराया वृद्धि को लेकर ऑटो चालकों का आरा नगर निगम के पास प्रदर्शन

शादी के बाद बातचीत में रुकावट आने पर दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की साजिश रची और शूटर की मदद से गोली मारकर हत्या कर दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment