Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro News: टावर केबल चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 70 मीटर तार व बैटरी बरामद

टावर केबल चोरी का खुलासा: दो चोर गिरफ्तार, 70 मीटर तार व बैटरी बरामद
---Advertisement---

Bokaro News: बोकारो के शहरी इलाके में टावरों से लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस सतर्क हो गयी थी. इसी सिलसिले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था.

इसी क्रम में 16/17 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के नटखट दुकान के पास टावर से केबल की चोरी हो रही है. सूचना मिलते ही छापेमारी टीम मौके पर पहुंची और दो चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार अपराधियों के पास से टावर से कटा हुआ करीब 70 मीटर केबल तार, प्लास्टिक की बोरी में एक हेक्सा ब्लेड, दो ब्लेड, एक चाकू और दो बैटरियां बरामद की गईं।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर शहर के अन्य स्थानों से भी चोरी का माल बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार (27 वर्ष) और राहुल कुमार उर्फ राहुल घांसी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के स्लम एरिया के रहने वाले हैं।

इस मामले में उनके खिलाफ सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 49/2025 और 75/2025, धारा 303 (2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी टीम में नगर डीएसपी के अलावा थाना प्रभारी संजय कुमार, अवेंद्र कुमार साव, मुन्ना रमानी, सुनील मनोहर, सुरेश उरांव समेत कई सिपाही शामिल थे. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में केबल चोरी के मामलों पर अंकुश लगने की संभावना है. पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता की सराहना की है.

Also Read: रांची: विधायक सरयू राय की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दस्तावेज लीक मामले में आरोप तय किए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment