Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पहलगाम में आतंकवादी हमले की भाजपा नेताओं ने की तीव्र निंदा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

---Advertisement---

Pehelgam Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले की पूरे देश में तीव्र निंदा हो रही है। इस नृशंस हमले में आतंकियों ने धर्म पूछकर निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी, जो न केवल मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य है, बल्कि भारत की संप्रभुता और कश्मीर की शांति पर भी सीधा हमला है।

इस जघन्य हमले की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा बिहार किसान मोर्चा के सह प्रभारी डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का नतीजा बताया। उन्होंने कहा, “यह हमला न केवल भारत की अखंडता पर चोट है, बल्कि कश्मीर घाटी में सद्भावना और शांति को भंग करने का प्रयास भी है। निर्दोष पर्यटकों को धर्म पूछकर निशाना बनाना आतंकियों की संकीर्ण और अमानवीय मानसिकता को दर्शाता है।”

डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार और सुरक्षाबल इस हमले का करारा जवाब देंगे और दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है और कश्मीर घाटी में शांति स्थापित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. मिश्रा ने उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और भगवान विष्णु से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा के दर्जनों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा के जिला पूर्व उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता संतोष ठाकुर, डॉ. विकास राय, कौशल कुमार, नीरज कुमार सिंह, ललन कुमार, मंटू कुमार, बबलू गुप्ता, महेश यादव, राघवेंद्र दत्त, अजय भट्टाचार्य, धर्मेंद्र पांडे, रामबालक पांडे, विनोद सिंह, प्रमोद सिंह, नूपुर वर्मा, दिया वर्मा, नीलम कंडोला सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

Also Read: पटना: मसौढ़ी गया मोड़ के पास अपराधियों ने बस ड्राइवर को मारी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें तथा सुरक्षा बलों का पूर्ण सहयोग करें, ताकि आतंकियों का समूल नाश किया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय मूल की नावी पिल्ले को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय न्याय की लड़ाई को मिला वैश्विक सम्मान

भारतीय मूल की नावी पिल्ले को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार, मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय न्याय की लड़ाई को मिला वैश्विक सम्मान

जीतन राम मांझी ने UCC को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया कहा- भ्रम से बचने की अपील की

जीतन राम मांझी ने UCC को राष्ट्रीय हित का मुद्दा बताया कहा- भ्रम से बचने की अपील की

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

भारतीय पायलट ने 174 यात्रियों की बचाई जान, दुनिया भर से भाारतिय पायलेट का शबाशियां, इजराइल के PM नेतन्याहू और ट्रंप ने कहा-हीरो पायलेट

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

एशियन गेम्स 2026: भारत के लिए आज शानदार दिन, 30 पदकों के साथ मेडल टैली में 10वें स्थान पर अनाहत सिंह और अभय सिंह ने जीते रजत

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर, भारत ने जताया कड़ा विरोध

अरब सागर में भारतीय-पाकिस्तानी नौसेना के जहाजों की टक्कर, भारत ने जताया कड़ा विरोध

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

18वें BRICS शिखर सम्मेलन का नई दिल्ली में समापन, PM मोदी बोले- ‘BRICS सिर्फ देशों का समूह नहीं, समाधान का इकोसिस्टम’

Leave a Comment