Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---
---Advertisement---

गोड्डा में 10 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप.

योगेश सिंह। गोड्डा

 

गोड्डा: मतदाता सूची को लेकर गोड्डा जिले में 10 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR-2026 के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।इस कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं और जरूरी प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी देना है। जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, वे नाम जुड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी ले सकेंगे। इसके अलावा अगर किसी मतदाता के नाम, पता या अन्य विवरण में गलती है, तो उसमें सुधार कराने के लिए भी कैंप में सहायता मिलेगी।कैंप में मतदाता सूची से जुड़े अलग-अलग प्रपत्रों की जानकारी भी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 और प्रपत्र-8 शामिल हैं। इसके जरिए नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, किसी नाम को लेकर दावा या आपत्ति दर्ज कराने और विवरण में संशोधन जैसी प्रक्रियाओं को समझने में लोगों को मदद मिलेगी।वहीं, 10 अक्टूबर को BLO और BLA-2 की चौथी बैठक भी आयोजित की जाएगी। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही चुनाव पाठशाला की चौथी बैठक के माध्यम से आम लोगों और मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और अपने अधिकारों व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित होने वाले इस विशेष कैंप को लेकर संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे 10 अक्टूबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण जरूर जांचें। अगर नाम नहीं है या किसी तरह की गलती है, तो मौके पर मौजूद हेल्प डेस्क से जानकारी लेकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

SIR-2026 के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सही और अपडेट रखना है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो और मतदाता सूची में दर्ज जानकारी में किसी तरह की त्रुटि न रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

दुर्गा पूजा से पहले अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 लीटर चुलाई शराब जब्त

Leave a Comment