Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

शराब के नशे में धुत PWD के जेई ने मचाया उत्पात, इनोवा से मारी बाइक सवार को टक्कर

---Advertisement---

Latehar: शुक्रवार को लातेहार शहर के व्यस्ततम चार मुहान चौक पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) कुशन शराब के नशे में धुत होकर अपनी इनोवा कार (संख्या JH10AS4593) से एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सवार सदर प्रखंड के ललगड़ी निवासी शांति कुमारी, उनके पति रवि प्रकाश सिंह और पुत्र विवेक सिंह बाल-बाल बच गए।

घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर के नीचे घुस गए। सौभाग्य से कोई गंभीर जानमाल की हानि नहीं हुई, पर सभी को चोटें आई हैं।

महिला ने की जेई की चप्पल से पिटाई
घटना के बाद पीड़िता शांति कुमारी ने आक्रोश में आकर जेई कुशन की गाड़ी का दरवाजा खुलवाया और उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला ने अपनी चप्पल से जेई की पिटाई भी कर दी। घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य युवक ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और बाइक की मरम्मत का भरोसा दिलाया।

ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई लापरवाही
मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस का एक जवान भी पहुंचा, लेकिन उसने महज गाड़ी को थाना ले जाने की बात कहकर मामले को वहीं छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस ढिलाई पर नाराजगी जताई।

विभागीय और पुलिसिया प्रतिक्रिया
पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रभाकर कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि जेई शराब के नशे में थे। वहीं, थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है, वे जांच कराएंगे।

Also Read: सड़क हादसे में फूफा-भांजे की दर्दनाक मौत, शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं

इधर जब जेई कुशन से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वे नशे की हालत में अपने कमरे में बंद हैं और किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

यह घटना न सिर्फ एक सरकारी अधिकारी की गैर-जिम्मेदाराना हरकत को उजागर करती है, बल्कि कानून व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की उदासीनता पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

धनबाद के मरीजों के लिए बड़ी राहत, अब शहर में ही मिलेगी कोलकाता के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की सलाह

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश

रांची में चतरा विधायक के बेटे का दिन-दहाड़े अपहरण, AMITY यूनिवर्सिटी गेट से ब्लैक स्कॉर्पियो में उठा ले गए बदमाश, पुलिस ने सकुशल बरामद किया

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

JSSC-CGL मामले में बाबूलाल मरांडी ने पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन में बढ़ा विवाद, पूर्व महासचिव ने अध्यक्ष और महासचिव पर लगाए मनमानी के आरोप

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

दीपक प्रताप देव के आवास पर पहुंचीं JLKM की आयशा सिंह, 2029 से पहले नए सियासी समीकरणों की चर्चा तेज

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

जमशेदपुर: हाथी कॉरिडोर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे, एयरबैग ने बचाई पांच युवकों की जान

Leave a Comment