Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Bokaro News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बिरसा वासा ग्राउंड में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को बिरसा वासा ग्राउंड में दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
---Advertisement---

Bokaro News: सेक्टर-12 स्थित बिरसा वासा ग्राउंड में स्थानीय बिरसा वासा निवासी मॉर्निंग वारियर बिरसा सहयोग समिति की ओर से झारखंड के युगपुरुष, आदिवासी चेतना के अग्रदूत और अलग राज्य आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा और उन्हें अंतिम नमन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बिरसा हेल्थ ग्रुप के अध्यक्ष विनोद कुमार ने की। उन्होंने कहा कि आज पूरा झारखंड ही नहीं बल्कि देशभर में शोक की लहर है। न जाने कितने घरों में आज दुख के कारण चूल्हा तक नहीं जला होगा। गुरुजी का जाना सिर्फ एक नेता का जाना नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा के एक बड़े हिस्से का खो जाना है।

इस मौके पर प्रशांत मल्लिक ने कहा गुरुजी जल, जंगल और जमीन की आवाज थे, जिन्होंने आदिवासियों की पीड़ा को दिल्ली तक पहुंचाया। आज उनका न होना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर सकता।

वहीं, चास भाजपा दक्षिणी मंडल के उपाध्यक्ष गोविन्द गोप ने कहा झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में दिशोम गुरु का योगदान ऐतिहासिक है। उनकी राजनीतिक विरासत हमेशा हमें प्रेरणा देती रहेगी। आज हम बिरसा वासा आश्रम में एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके सपनों के झारखंड को साकार करने का संकल्प लेते हैं।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गुरुजी के प्रति लोगों की आंखों में नमी थी और पूरे परिसर में ‘दिशोम गुरु अमर रहें’ के नारे गूंजते रहे। यह श्रद्धांजलि सभा गुरुजी के प्रति झारखंडियों के गहरे प्रेम और सम्मान का प्रतीक बनी।

Also Read: Gopalganj News: गोपालगंज में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक मासूम बच्चे की ले ली जान

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

गोलमुरी बाजार बंद: बैंक डकैती और लगातार चोरी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, CJP का 48 घंटे का अल्टीमेटम; SIR पर भी उठाए सवाल

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

गम्हरिया रेलवे स्टेशन के सुनसान इलाके में Blinkit डिलीवरी ब्वॉय से लूट, दो गिरफ्तार; मोबाइल बरामद

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

MMDR संशोधन पर झारखंड में सियासत तेज, विशेष सत्र की तैयारी के बीच बाबूलाल मरांडी ने गिनाए उद्योग पर असर

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

पलामू मेडिकल कॉलेज के आसपास प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, छह क्लीनिक सील; जांच में मिलीं कई अनियमितताएं

धनबाद में पत्थर क्रेसर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

धनबाद में पत्थर क्रशर की जांच के दौरान हंगामा, जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप

Leave a Comment