Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लातेहार पुलिस ने तीन पीएलएफआई उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

लातेहार पुलिस ने तीन पीएलएफआई उग्रवादियों को किया गिरफ्तार
---Advertisement---

Latehar News: लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन को बड़ा झटका देते हुए तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस संबंध में अधिक जानकारी देने के लिए आज एसपी कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. मौके पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.

जिसमें चंदवा थाना प्रभारी रणधीर कुमार, अजीत कुमार, रवींद्र कुमार सिंह, श्रवण कुमार, राकेश महतो, भीम कुमार, रंजय कुमार सिंह एवं चंदवा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. प्राप्त सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हड़गड़वा गांव स्थित जंगल में लेवी वसूलने आये पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के संतोष उरांव उर्फ ​​सूर्या कुजूर उर्फ ​​तुफान जी, बालक राम उर्फ ​​दिलीप राम उर्फ ​​कबीर जी और आशीष उरांव को गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ अरविंद ने साथ पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि पीएलएफआई के उग्रवादी संतोष उरॉव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तुफान जी उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-सुखराम उरॉव, सा०-मड़मा, थाना-चंदवा, जिला-लातेहार के द्वारा चंदवा तथा आस पास के थाना क्षेत्र में स्थित क्रेशन मशीन एवं ईंट भट्ठा मालिकों से लागातार लेवी की मांग की जा रही थी।

पिछले माह 4 अप्रैल को पीएलएफआई संगठन ने लेवी के लिए हरगड़वा में संतोष सिंह के क्रशर मशीन पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद ईंट भट्ठा पर फिरोज अहमद के मुंशी को गोली मार दी गयी थी. इसके अलावा पीएलएफआई संगठन के नाम पर पीआरबी रोड कॉन्ट्रैक्शन कंपनी से भी रंगदारी मांगी गयी थी. ये सभी उस गठन में शामिल थे.

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
1. संतोष उरॉव उर्फ सुर्या कुजूर उर्फ तुफान जी उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-सुखराम उरॉव, सा०-मड़मा, थाना-चंदवा, जिला-लातेहार
2. बालक राम उर्फ दिलीप राम उर्फ कबीर जी उम्र करीब 25 वर्ष, पिता-कोल्हा राम, सा०-हेंजला, कालीपुर, थाना-कुडू, जिला-लोहरदगा
3. आशीष उरॉव उम्र करीब 23 वर्ष, पिता-धर्मदेव उरॉव, सा०-धाधु, पुरनापानी टोला, थाना-बालूमाथ, जिला-लातेहार

Also Read: Rahul Gandhi का दरभंगा दौरा रद्द, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति; पटना में देखेंगे ‘फुले’ फिल्म

गिरफ्तार आरोपियों के पास से सामान बरामद हुआ

1. कुल 02 पिस्तौल
2. कुल चार 7.65 एम०एम० का जिन्दा गोली
3. कुल तीन 315 एम०एम० का जिन्दा गोली
4. कुल सात मोबाईल

रुपेश अग्रवाल लातेहार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एक साथ कोड़ा दंपत्ति के राजनीतिक छत्रछाया मे राजनीतिक शुरू करने वाले सोनाराम सिंकु से ही अब दो दो हाथ करने पड़ रहे हैं कोड़ा दंपत्ति को

सारठ के करैहिया उत्क्रमित उच्च विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी, प्रधानाध्यापक ने दर्ज कराई शिकायत

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

नेमरा में नम आंखों से दी गई रूपी सोरेन को अंतिम विदाई, हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

तीन महीने से बकाया मानदेय पर सफाई कर्मियों की हड़ताल, नगर अध्यक्ष ने 24 घंटे में भुगतान का दिया भरोसा

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

धनबाद में रामविलास पासवान की छठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

रूपी सोरेन के निधन पर PM से लेकर राष्ट्रपति और राज्यपाल ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी

Leave a Comment