Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक में कांसीर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक में कांसीर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन
---Advertisement---

Gumla News : गुमला के कांसीर पंचायत के चापाडीह गांव में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अरुण कुमार पंडा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में विभाग मंत्री केशवचंद्र साय और जिला सत्संग प्रमुख अशोक सिंह मौजूद थे।

बैठक के दौरान कांसीर खंड कमेटी को भंग कर नए सिरे से पुनर्गठन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के नवगठित कमेटी में दुर्गा बैगा को अध्यक्ष, प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष, विनोद सिंह को मंत्री तथा मुकेश सिंह को बजरंग दल संयोजक बनाया गया है। महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिमा देवी को मातृशक्ति प्रमुख तथा पूर्णिमा कुमारी को दुर्गा वाहिनी समन्वयक नियुक्त किया गया।

बैठक में क्षेत्र के कांसीर, चापाटोली, घाघरा, मरीमटोली समेत कई गांवों से सैकड़ों पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल हुए।अपने संबोधन में विभाग मंत्री केशवचंद्र साय ने हिंदू समाज को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि आज हमें जाति-पाति से ऊपर उठकर एकजुट होकर काम करना होगा।

Also Read : Cyber Crime: नालंदा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत, अनुशासित एवं सक्रिय बनाना था, ताकि क्षेत्र में गौरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक जागरूकता एवं सामाजिक समरसता के कार्यों को गति दी जा सके।

रोशन केशरी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

झरिया में जगदम्बा ब्रांड के लड्डुओं के गोदाम पर छापा, भारी मात्रा में लड्डू और बेसन जब्त, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

सारठ (देवघर) के कुकराहा दुर्गा मंदिर में विंध्याचल की तर्ज पर होती है पूजा, 23 गांवों की कुलदेवी के दर्शन को उमड़ती है भीड़

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, चार गिरफ्तार

जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, 4 गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां बड़ासिजुलता में मां दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

जमशेदपुर के परसुडीह में ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, 80 पुड़िया मादक पदार्थ बरामद

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

चास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से स्मार्ट टीवी और ज्वेलर्स दुकान से CCTV कैमरे चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment