Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

गुमला में आदिवासियों का फूटा गुस्सा, सिरोम टोली सरना स्थल पर रैंप निर्माण के खिलाफ हेमंत सरकार का पुतला दहन

On: April 27, 2025 9:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---

Gumla: झारखंड के गुमला जिले में रविवार को आदिवासी समुदाय का आक्रोश सड़कों पर फूट पड़ा। सिरोम टोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल पर सरकार द्वारा फिर से रैंप निर्माण कार्य शुरू किए जाने के विरोध में हजारों की संख्या में आदिवासी छात्र-छात्राओं और युवाओं ने पालकोट रोड से एक विशाल जुलूस निकाला।

जुलूस के दौरान “हेमंत सोरेन मुर्दाबाद” और “सरना समुदाय का अपमान नहीं सहेगा झारखंड” जैसे नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बाद में प्रदर्शनकारियों ने सिरोम टोली पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि हेमंत सरकार आदिवासियों के वोट से सत्ता में आने के बावजूद अब उनकी संस्कृति और आस्था को चोट पहुंचा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरना स्थल पर रैंप निर्माण कार्य को तुरंत नहीं रोका गया, तो राज्यभर में बड़े आंदोलन और झारखंड बंद का आह्वान किया जाएगा।

आंदोलन में शामिल आदिवासी नेताओं ने राज्य के आदिवासी जनप्रतिनिधियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि झारखंड की 28 आदिवासी विधानसभा क्षेत्रों और 5 लोकसभा सीटों से चुने गए प्रतिनिधि इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं, जो आदिवासी समाज के साथ खुला धोखा है।

नेताओं ने सिरोम टोली की ऐतिहासिक महत्ता को भी रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि यही वह पवित्र स्थल है, जहां से आदिवासी नेता कार्तिक उरांव ने ऐतिहासिक सरहुल जुलूस की शुरुआत की थी। ऐसे पवित्र स्थल पर रैंप निर्माण को उन्होंने आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा पर सीधा हमला करार दिया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि यदि जल्द से जल्द रैंप निर्माण नहीं रोका गया और मौजूदा ढांचा नहीं हटाया गया, तो पूरे राज्य में आंदोलन और बंद को तेज किया जाएगा।

Also Read: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शिवलीबाड़ी में कैंडल मार्च, पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ उठी आवाज

आदिवासी समुदाय के इस उग्र विरोध ने राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में आदिवासी संगठन राज्यव्यापी आंदोलन की रणनीति को और धार देने की तैयारी में जुट गए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रिंस खान गिरोह पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बम-पिस्तौल और धमकी भरे पर्चे बरामद

प्रिंस खान गिरोह पर हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, बम-पिस्तौल और धमकी भरे पर्चे बरामद

विश्व आदिवासी दिवस: रांची में कल से सजेगा आदिवासी संस्कृति का रंग, मोरहाबादी में जुटेंगे 5 हजार से अधिक कलाकार

विश्व आदिवासी दिवस: रांची में कल से सजेगा आदिवासी संस्कृति का रंग, मोरहाबादी में जुटेंगे 5 हजार से अधिक कलाकार

JPSC-JSSC विवाद पर निशिकांत दुबे और संजय सेठ का बड़ा बयान, बोले- 13 के बाद छात्रों के साथ धरने पर बैठेंगे

JPSC-JSSC विवाद पर निशिकांत दुबे और संजय सेठ का बड़ा बयान, बोले- 13 के बाद छात्रों के साथ धरने पर बैठेंगे

रांची: JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार दो अलग-अलग छात्र गुटों से कर रही है बात

रांची: JPSC-JSSC मुद्दे पर सरकार दो अलग-अलग छात्र गुटों से कर रही है बात

देवघर: बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो फंगस लगा पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया

देवघर: बासुकीनाथ मेला क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा टीम की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो फंगस लगा पेड़ा जब्त कर नष्ट कराया

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

जेपीएससी-जेएसएससी मुद्दे पर सरकार और छात्रों की वार्ता बेनतीजा, छात्रों का आंदोलन जारी रखने का ऐलान

Leave a Comment