Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोईलवर मानसिक आरोग्यशाला में 141 नए बेड और आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

On: July 30, 2025 1:42 PM
Follow Us:
मानसिक आरोग्यशाला
---Advertisement---

Koilwar News: बिहार राज्य मानसिक स्वास्थ्य एवं सहबद्ध विज्ञान संस्थान, कोईलवर के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति सेवाओं से जुड़ी कई अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन किया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने संस्थान परिसर में आयोजित समारोह में 141 नए बेड की व्यवस्था सहित अनेक नई सुविधाओं का विधिवत उद्घाटन किया।

इन सुविधाओं में 21 शैय्या के अल्पावधि प्रवास वार्ड, 20 शैय्या के प्राइवेट वार्ड, 100 शैय्या का नशामुक्ति केंद्र, निदेशक आवास, कर्मचारी आवास (टाइप I से V) और नर्स आवास शामिल हैं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, संस्थान के चिकित्सकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

संस्थान बनेगा राज्य का मॉडल सेंटर

उद्घाटन के बाद मंत्री मंगल पांडेय ने सभी वार्डों और आवासीय परिसरों का निरीक्षण किया और महिला एवं पुरुष मानसिक वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की। उन्होंने चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की देखभाल में कोई कोताही न हो और संस्थान को बिहार में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मॉडल सेंटर के रूप में विकसित किया जाए।

Also Read: कोईलवर मानसिक आरोग्यशाला में 141 नए बेड और आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन

सेवाओं में बड़ा विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए निर्माण के बाद संस्थान की कुल क्षमता अब 321 बेड तक पहुंच गई है। यह वृद्धि मानसिक स्वास्थ्य और नशामुक्ति सेवाओं के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मंगल पांडेय ने कहा कि संस्थान की शुरुआत वर्ष 2006 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई थी, और उसी निरंतरता में आज यह संस्थान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले जहाँ अस्पताल में 180 बेड थे, अब 141 नए बेड जुड़ने से इसकी क्षमता दोगुनी से भी अधिक हो गई है।

मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि

मंत्री ने कहा कि 2006 में इस संस्थान में सालभर में मात्र 563 मरीजों का इलाज हुआ था, जबकि 2024 में यह संख्या बढ़कर 1,04,000 से अधिक हो चुकी है। वर्ष 2025 के पहले छह महीनों में ही 53,000 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है।

उन्होंने कहा, “स्वस्थ मन और स्वस्थ बुद्धि ही स्वस्थ समाज का निर्माण करते हैं। कोईलवर की यह मानसिक आरोग्यशाला न केवल बिहार, बल्कि देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बन सकती है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

छात्रों के समर्थन में झारखंड के भाजपा सांसदों ने संसद में किया विरोध प्रदर्शन, CBI जांच नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जामताड़ा के विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से मिला झामुमो प्रतिनिधिमंडल, 11 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

जमशेदपुर: सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर बुलडोजर कार्रवाई, कोर्ट की सुनवाई से पहले उठे गंभीर सवाल

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

FCRA Amendment Bill 2026: लोकसभा में हंगामे के बीच JPC को भेजा गया विधेयक

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

रांची: छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बीजेपी पर बोला हमला, कहा- बीजेपी के हाथ में आंदोलन की लगाम

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

धनबाद: 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का गंभीर इलाज और सर्जरी अब होगी बिल्कुल मुफ्त, 11 से 22 अगस्त तक विशेष RBSK कैंप

Leave a Comment