Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर के साथ 3 लोग को गिरफ्तार

On: June 3, 2026 6:19 PM
Follow Us:
खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमला: ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर के साथ 3 लोग को  गिरफ्तार
---Advertisement---

बिहार के सबसे फेमस शिक्षक खान सर जिसने शिक्षा को एक नया स्वरूप देने का काम किया लेकिन आज वही मिडिया गतिविधीयों के शिकार हो गए है, या यूं कहे तो खान सर अब धीरे-धीरे कोन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रहो है ।

add

बता दें कि बिहार के शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हंगामा किया गया और हाथापाई के मामले में एक FIR दर्ज की गई। यह शिकायत ‘खान ग्लोबल स्टडीज़ के मैनेजर कन्हैया सिंह ने दर्ज कराई है। कदमकुआं पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की बहूत सारे धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

साथ ही इस मामले में 3 लोग को गिरफ्तार किया गया जिनमें ‘ज्ञान बिंदु’ के डायरेक्टर भी शामिल FIR में ‘ज्ञान बिंदु’ के डायरेक्टर रोशन आनंद के साथ-साथ प्रिंस,अभिषेक, गौरव और 15 से 20 अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। घटना के बाद से ही कोचिंग सेंटर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था।

घटना के तुरंत बाद फोरेंसिक जांच करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा उठाए गए ठोस कदमों की सराहना करते हुए, खान सर ने मौजूदा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। खान सर ने कहा, नीतीश कुमार के जाने के बाद इस बात को लेकर अनिश्चितता का माहौल था कि आगे क्या होगा।लेकिन सम्राट चौधरी की पुलिस द्वारा किए गए काम से मैं संतुष्ट हूं। खान सर ने बिहार सरकार के प्रति भी आभार व्यक्त किया और साथ ही सुरक्षा घेरा की मांग की।

खान सर के इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री पत्रकारों से बात करते हुए कि बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घोषणा की कि राज्य सरकार जल्द ही कोचिंग संस्थानों के लिए एक व्यापक नीति लेकर आएगी। इस नई नीति को कोचिंग सेंटरों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रोकने और उससे पैदा होने वाले विवादों पर लगाम लगाने के लिए लागू किया जाएगा। सरकार का इरादा तीन महीने के भीतर इस नीति को लागू करने का है; इसे बनाने से पहले stakeholders से सुझाव मांगे जाएंगे।

इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के दौरान कोचिंग सेंटर में कार्यरत एक सुरक्षा गार्ड पर हमला किया गया था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने आगे दावा किया कि इस मामले में शामिल चार से पांच अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभी छापेमारी की जा रही है।

इसके अलावा, इस पूरी मामले को दो प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थानों के बीच टर्फ वॉर  यानी वर्चस्व की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है।

अगर पूरी मामले की बात कें तो मंगलवार देर रात लगभग 10:10 बजे कुछ लोगों के एक समूह ने पटना के कदमकुआं पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित जाने-माने शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हिंसक उपद्रव मचाया। सेंटर पर पत्थर और ईंटें फेंकी गई और बैनर,पोस्टर को नुकसान पहुंचाया गया। इस घटना के दौरान, कुछ लोगों ने एक गार्ड पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। खान सर ने शुरू में आरोप लगाया था कि गोलीबारी हुई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस दावे को पूरी तरह से खारिज कर दिया।  पूलिस का कहना है कि  घटना की जांच CCTV फुटेज के आधार पर की जाएगी कार्रवाई अभी जारी है।

इसे भी पढ़े- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का JDU कार्यलय का दौरा:पूछा निशांत कहा है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment