पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का JDU कार्यलय का दौरा किया।पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU कार्यलय पहुंच कर उन्होंने JDU दफ़्तर का मुआयना किया और परिसर का जायज़ा लिया। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनी।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस दौरान अपने बेटे निशांत के बारे में पूछा नीतीश कुमार JDU दफ़्तर के अंदर कर्पूरी सभागार में थोड़ी देर रुके और प्रदेश अध्यक्ष से जन सुनवाई कार्यक्रम के बारे में जानकारी लेने लगे।उस समय स्वास्थ्य मंत्री निशांत अभी तक जन सुनवाई सत्र में नहीं पहुंचे थे। इसलिए उन्होंने निशांत के बारे में पूछा कि वे कहा है। हालांकि निशांत थोड़ी देर बाद ही जन सुनवाई कार्यक्रम में शामिल हो गए।
JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्सर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पार्टी दफ़्तर आते रहते है। उनका आज का दौरा भी इसी नियमित क्रम का हिस्सा था। जब उनसे पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार विशेष रूप से निशांत को ही ढूंढ़ रहे थे तो उन्होंने इस सवाल को टालने की कोशिश करते हुए कहा कि आज जन सुनवाई कार्यक्रम के लिए तीनों मंत्री पहुंचे थे। साथ ही उमेश कुशवाहा ने आगे कहा कि आज JDU के लिए एक खास दिन है,क्योंकि पार्टी ने एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था और उन्होंने इस लक्ष्य को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि JDU बिहार में एक अलग विचारधारा वाली पार्टी के तौर पर खड़ी है और अब राज्य की नंबर एक पार्टी बनकर उभरी रही है।
JDU दफ़्तर में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के अलावा, परिवहन मंत्री दामोदर रावत और आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद थे। तीनों मंत्रियों ने आम जनता की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को ज़रूरी निर्देश दिए।
ALSO READ- कर्नाटक के राजनिति ने लिया नया मोड़ : डी.के. शिवकुमार ली मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ





