कर्नाटक के राजनिति ने एक नया मोड़ लिया है। कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बता दें कैबिनेट के शपथ लेने वाली और सदस्यों के बारे में जानकारी जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने विधान सौध परिसर के अंदर स्थित ग्लास हाउस में शिवकुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल शामिल थे।

इस समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री,प्रदेश कांग्रेस समितियों के अध्यक्ष, साथ ही संसद सदस्य और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए।कर्नाटक के राजनिति में खास बात दिखी कि डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए विभिन्न क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियों को भी निमंत्रण भेजा गया था।अलग – अलग धर्मों के धार्मिक नेताओं के अलावा कनकपुरा के डोड्डालाहल्ली स्थित सरकारी स्कूल के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया था। दिहाड़ी मजदूर, सफाई कर्मचारी, किसान नेता, दलित संगठनों के प्रतिनिधि, पिछड़े वर्गों के नेता, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, महिला नेता और युवा नेता भी आमंत्रित लोगों में शामिल थे।
इसके अलावा, मेहमानों की सूची में फिल्म उद्योग, न्यायपालिका, खेल जगत, रंगमंच से जुड़े लोग, लेखक, कलाकार, उद्योगपति, कारोबारी नेता और होटल उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल थे। इस विस्तृत सूची को नई सरकार की समावेशी शासन के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ जुड़ाव दिखाने के एक प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले शिवकुमार ने कहा था कि उनके नेतृत्व में राज्य में युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आगे आने वाली जिम्मेदारियाँ आसान नहीं होंगी।
उन्होंने अपने इस पद पर पहुँचने को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की जीत बताया और कर्नाटक की जनता के लिए पूरी लगन से काम करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने केवल एक नेता को नहीं, बल्कि एक पार्टी कार्यकर्ता को यह अवसर दिया है। “मुझ पर जताए गए विश्वास और भरोसे के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। मैं जानता हूं कि आगे का रास्ता आसान नहीं होगा और चुनौतियाँ निश्चित रूप से सामने आएंगी; फिर भी, उन चुनौतियों का सामना करते हुए पूरी लगन और मेहनत से काम करते रहना मेरा कर्तव्य है।” शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने उन पर भरोसा जताया है,और वे पूरी ईमानदारी और लगन के साथ अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाने की पूरी कोशिश करेंगे।
दुनिया ने भारत को बेंगलुरु के नज़रिए से देखा है। कर्नाटक एक बेहद अहम राज्य है,और मैं जहा भी जाता हूँ, लोग मुझे याद दिलाते हैं कि यह कितना ज़रूरी है। उन्होंने आगे कहा कि, इसलिए, उन्हें समाज के हर तबके को अपने साथ लेकर चलना होगा। सबको साथ लेकर चलने वाले शासन पर ज़ोर देते हुए, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गों की भलाई के लिए काम करेगी।
साथ ही उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि किया मैं समाज के हर तबके को अपने साथ लेकर चलूंगा किसानों से लेकर महिलाओं और युवाओं तक बता दें की कर्नाटक के युवाओं के लिए एक नए दौर की शुरुआत होने वाली है। अपनी राजनीतिक यात्रा के बारे में बात करते हुए, शिवकुमार ने मुख्यमंत्री के पद तक पहुँचने का श्रेय अपनी लगन और कड़ी मेहनत को दिया। उन्होंने कहा यह मेरे लिए बहूत ही मुश्किल सफ़र रहा है। भले ही इसमें देर हुई, लेकिन यह मिला ज़रूर। उन्होंने आगे कहा यह सिर्फ़ शिवकुमार की बात नहीं है। यह कांग्रेस के हर उस कार्यकर्ता की बात है जो पार्टी के साथ मज़बूती से खड़ा रहा और उसकी लोकतांत्रिक परंपराओं में अपना विश्वास बनाए रखा।
READ ALSO: कांग्रेस ने प्रवक्ताओं को दी मीडिया की पाठशाला, रांची में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन





