Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजेपी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से हरियाली का संदेश

On: June 5, 2026 12:43 PM
Follow Us:
विश्व पर्यावरण दिवस पर बीजेपी का ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से हरियाली का संदेश
---Advertisement---

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम कर रही है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में बढ़ रहे पर्यावरण असंतुलन को ठीक करने की है। इसी कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने धुर्वा वार्ड संख्या 38 एवं वार्ड संख्या 40 में वृक्षारोपण किया।

add

मौके पर उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से विकास के नाम पर पूरे विश्व में पेड़ों की कटाई हो रही है और उसके कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है इसे ठीक करने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची ने रॉक गार्डन परिसर में आम का वृक्ष लगा कर एक स्वच्छ और अच्छे हरियाली पर्यावरण का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से देश की बागडोर संभाली है तब से उन्होंने देशवासियों को हर वर्ष पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” के साथ अभियान की शुरुआत की थी जो आज भी चल रहा है।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत झारखंड में इस वर्ष 2 लाख से अधिक पेड़ लगाने का लक्ष्य है ताकि झारखंड के जल जंगल जमीन की रक्षा की जा सके। वहीं उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सिर्फ पेड़ ही ना लगाएं बल्कि अपने लगाए पेड़ का सेवा भी करें।

झारखंड में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रांची के पलाश हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण,वन्यजीव सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करना था।

Also Read- विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में ‘वॉक फॉर एनवायरमेंट’ कार्यक्रम का आयोजन, 400 लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

BBMKU में AISA का जोरदार प्रदर्शन, प्रशासनिक भवन में तालाबंदी, कुलपति समेत प्रोफेसर और अधिकारियों को अंदर नहीं जाने दिया

सरायकेला में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

सरायकेला-खारसावां में अपराध और नशे के खिलाफ एसपी का बड़ा अभियान, थानों का औचक निरीक्षण कर कसी व्यवस्था की लगाम

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

लोकसभा में पेश हुआ पेपर लीक रोकने वाला सख्त बिल, दोषी एजेंसियों और अधिकारियों पर भी कसेगा शिकंजा

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

गढ़वा के भवनाथपुर में शिक्षक पर जानलेवा हमला, गला रेतकर मरणासन्न छोड़ भागे हमलावर

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

धनबाद के कुमारधुबी स्टेशन पर सात ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, सांसद ढुलू महतो ने डीआरएम को लिखा पत्र

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

दुमका के गोपीकांदर में लैम्पस में खाद का टोटा, बाजार में महंगी बिक्री से किसान परेशान

Leave a Comment