Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बोकारो: कांग्रेस अध्यक्ष ने अंबा प्रसाद पर ईडी छापे को बताया साजिश

On: July 4, 2025 9:40 PM
Follow Us:
केशव महतो कमलेश
---Advertisement---

Bokaro News: कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा है कि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी विपक्ष की बौखलाहट का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा और उसके सहयोगी दल घबराए हुए हैं क्योंकि चुनाव प्रचार में अंबा प्रसाद का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है।

add

बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए कमलेश ने कहा, “इससे पहले भी अंबा प्रसाद पर छापेमारी की गई थी लेकिन कुछ भी नहीं मिला। चुनाव से पहले इस तरह की कार्रवाई विपक्ष की सोची-समझी रणनीति है, जिससे जनता भलीभांति परिचित है।”

उन्होंने कहा कि इस छापेमारी से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है और जनता सब देख रही है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है।

Also Read: Supaul News: भीषण अग्निकांड में आठ दुकानें समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट

बिहार विधानसभा चुनावों में इंडिया गठबंधन की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा, “झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) को भी बिहार में सीटें मिलनी चाहिए। इंडिया गठबंधन न केवल झारखंड में बल्कि बिहार में भी मजबूती से खड़ा होना चाहिए। इस पर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व को करना है।”

पार्टी में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और संगठनात्मक चुनाव से पहले जो भी मामूली मुद्दे हैं, उन्हें जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुशासन में रहकर ही सभी को काम करना होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

DEOGHAR: सरासनी कांवरिया पथ पर भव्य नमो सेवा शिविर शुरू, श्रावणी मेले में लाखों शिवभक्तों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ भाजपा का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, रांच, धनबाद से जमशेदपुर तक मशाल जुलूस

Jamtara: रीना देवी मौत मामले में FIR और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

Jamtara: रीना देवी मौत मामले में FIR और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा का हल्ला बोल

स्व. जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘जगरनाथ महतो अमर रहें’ के नारों से गूंजा सिंगारी मैदान

स्व. जगरनाथ महतो की 59वीं जयंती पर श्रद्धांजलि, ‘जगरनाथ महतो अमर रहें’ के नारों से गूंजा सिंगारी मैदान

बिटकॉइन, नेटवर्क मार्केटिंग और 3 राज्यों में करोड़ों की ठगी, TV45 की पड़ताल में सामने आए गंभीर आरोप

बिटकॉइन, नेटवर्क मार्केटिंग और 3 राज्यों में करोड़ों की ठगी, TV45 की पड़ताल में सामने आए गंभीर आरोप

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे लाखों की ठगी

जामताड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे लाखों की ठगी

Leave a Comment