धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर मशाल जुलूस के माध्यम से जोरदार प्रदर्शन करते हुए CITU ने अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस मनाया। इस दौरान CITU के महामंत्री राम कृष्ण पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संबोधित करते हुए हुए CITU के महामंत्री राम कृष्ण पासवान ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में स्टेशन पर हो रहे अत्याचार का विरोध करने पर वहां की पुलिस, RPF और भाजपा सरकार लोग बेरोजगार पर बुलडोजर चला रही है। CITU ने इसकी कड़ी निंदा की है।

साथ ही उन्होंने कहा कि उन तमाम दमनकारी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय प्रतिवाद दिवस मना रहे हैं। सरकार विरोध की आवाज को दबाने के लिए बुलडोजर राज चला रही है। साथ हि इन्होनें कहा हम लोग कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों का कड़ी निंदा करते है केंद्र सरकार गिरीब लोगों के पेट पर बुलडोजर चलाने का काम कर रहाी है,और इन्होनें आगे कहा कि वहा के जो लड़ाकू संग्रस दल है उनका अवाज CITU ने बुलंद करने की कोशिश किया है।साथ हि CITU के महामंत्री ने निशाना साधते हुए कहा कि हर्मुज में में तीन लाख भारतीए काम करते है, ईरान हमले के बाद खाश कर अमेरिका के हमले के बाद हर्मुज में में तीन भारतीे शहीद हो गए।
लेकिन भारत सरकार इस पर चुप है, उन्होनें कआगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ विदेश घुमते है लेकिन विदेश में हो रहे है भारतिए लोगों को साथ अन्याय को लेकर कभी कुछ नहीं बोलते है, CITU के महामंत्री राम कृष्ण पासवान जोर देते हुए कहा कि जो लोगऔद्योगिक क्षेत्र में जो लोग काम कर रहे है, सरकार बेर्शम होकर उन लोगों के रोजगार पर बुलडोजर चला रही है ।
इसे भी पढ़े – पंचायती राज मंत्री Deepak Prakash की पुनर्नियुक्ति पर रोक : सुप्रिम कोर्ट ने दे दिया पंचायती राज मंत्री को नोटिस
इसे भी पढ़े – Employment की मांग लेकर ग्रामसभा का किया गया आयोजन : युवाओं ने व्यक्त की नराजगी





