राज्यसभा चुनाव को लेकर आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर महागठबंधन विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बता दें कि इस बैठक में Agriculture Minister शिल्पी नेहा तिर्की भी शामिल थी । बैठक में विधायकों को मतदान की पूरी प्रक्रिया समझाई गई कि किस प्रकार वोट देना है और किस उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करना है। इसके साथ ही मॉक वोटिंग भी कराई गई, ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो। Agriculture Minister शिल्पी नेहा तिर्की ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और दबाव की राजनीति करने का आरोप लगाया। Agriculture Minister ने आगे कहा कि भाजपा पूरे देश में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है तथा सांसदों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को पहली बार इतना भयभीत देखा जा रहा है, यही कारण है कि पार्टी अपने विधायकों को होटलों में ठहरा रही है।

शिल्पी नेहा तिर्की ने दावा किया कि 18 जून को आने वाला परिणाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की जीत सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी 56 विधायक मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरी तरह एकजुट हैं।
झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि भाजपा को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, जबकि महागठबंधन को अपने सभी विधायकों पर पूरा विश्वास है।
कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित बैठक में विधायकों को आवश्यक निर्देश और सावधानियां बताई गईं। उन्होंने कहा कि मॉक पोल के नतीजे महागठबंधन के पक्ष में रहे हैं और जिस तरह मॉक पोल में गठबंधन जीत रहा है, उसी तरह अंतिम परिणाम में भी महागठबंधन की जीत सुनिश्चित होगी।
वही, मीडिया से बातचीत करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि मॉक वोटिंग में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के पक्ष में 27 वोट पड़े, जबकि झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम को 29 वोट मिले। वहीं माले का एक वोट भी कांग्रेस के पक्ष में मिला। उन्होंने कहा कि मॉक पोल में एक भी वोट रिजेक्ट नहीं हुआ।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि सभी मंत्री और विधायक गठबंधन के निर्देशानुसार मतदान करेंगे।
READ ALSO – चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना: 5 LAKH रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार





