Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

On: June 20, 2026 5:33 PM
Follow Us:
अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश
---Advertisement---

गिरिडीह के नगर भवन में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop  का आयोजन किया गया। workshop में उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। नगर भवन में आयोजित workshop का शुभारंभ उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस दौरान अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, मीडिया प्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही। उपायुक्त ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज को बर्बाद करता है।

उन्होंने मीडिया को जागरूकता अभियान का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए ड्रग्स, गांजा, तंबाकू, गुटखा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले में एनसीओआरडी की नियमित बैठक कर नशे के खिलाफ अभियान की समीक्षा की जाती है।उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा, कौशल विकास और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। वहीं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को समाज में जागरूकता फैलाने की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिता कुजूर ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और टाउन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही सरस्वती आजीविका महिला समूह और खुशबू आजीविका महिला समूह को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। नशे के खिलाफ जन-जागरूकता को सबसे बड़ा हथियार बताते हुए जिला प्रशासन ने समाज के हर वर्ग से इस अभियान में जुड़ने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि सामूहिक प्रयास और जागरूकता के बल पर ही नशामुक्त गिरिडीह का सपना साकार किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े- जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

हफ्ते के आखिरी कारोबार दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

रांची में छात्र आंदोलन के बीच AISA के प्रदर्शन के दौरान स्याही कांड, 10 अगस्त के विधानसभा घेराव से पहले बढ़ा सियासी तापमान

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, कामाख्या बाबा उर्फ ऑल्टो बाबा की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

Gumla: बेटे की फेक गिरफ्तारी को लेकर 90 हजार की ठगी, पालकोट के पूर्व प्राचार्य को साइबर अपराधियों ने ठगा

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, आज की कार्यवाही स्थगित अगली कार्यवाही 10 अगस्त को, 8399 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

बाघमारा में धनबाद मेयर संजीव सिंह की मौजूदगी से बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, जन्मदिन समारोह बना चर्चा का केंद्र

Leave a Comment