Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा

On: June 20, 2026 3:03 PM
Follow Us:
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया समीक्षा meeting : स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार को लेकर किया गया चर्चा
---Advertisement---

झारखंड के  दिनों- दिन बिगड़ती स्वास्थ्य  व्यवस्था को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने meeting किया। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जनों, डीएस तथा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगभग तीन घंटे तक समीक्षा meeting की। meeting में अस्पतालों की कार्यप्रणाली, चिकित्सकों की उपलब्धता, दवा आपूर्ति, एंबुलेंस सेवा, स्वास्थ्य संसाधनों तथा आगामी मानसून को लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। meeting में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में कहा कि राज्य के सभी जिले अगले 15 दिनों के भीतर स्वास्थ्य सेवाओं में ठोस एवं दिखाई देने वाला सुधार सुनिश्चित करे, उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा कार्य में ढिलाई अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

add

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने में किसी प्रकार की बाधा आती है तो संबंधित क्षेत्र के विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर उसका समाधान निकालें। अधिकारियों को भयमुक्त होकर जनता के हित में पूरी ईमानदारी, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी सदर अस्पतालों एवं रेफरल अस्पतालों में चार-चार अतिरिक्त एंबुलेंस उपलब्ध कराई जाएंगी। यह व्यवस्था 108 एंबुलेंस सेवा से अलग होगी ताकि गंभीर मरीजों को समय पर और त्वरित सहायता मिल सके. उन्होंने बताया कि एंबुलेंस संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अस्पतालों को आवश्यक तकनीकी सुविधाएं एवं टैबलेट उपलब्ध कराए जाएंगे. सिविल सर्जन अथवा डीएस को सूचना मिलते ही तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराने की जवाबदेही तय की जाएगी।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि मानसून के दौरान डेंगू, मलेरिया, वायरल फीवर एवं अन्य मौसमी बीमारियों के मामलों में वृद्धि होती है। ऐसे में सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाएं, बेड, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य मंत्री ने सभी सिविल सर्जनों को निर्देश दिया कि वे सदर अस्पताल परिसर में ही निवास करें तथा आपातकालीन परिस्थितियों में तत्काल उपलब्ध रहें. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन सहित कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कुछ अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की छवि प्रभावित होती है. ऐसी स्थिति अब स्वीकार्य नहीं होगी।

बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उनका दायित्व केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के बीच जाकर समस्याओं का समाधान करना भी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और अब उसके सकारात्मक परिणाम भी धरातल पर दिखाई देने चाहिए. स्वास्थ्य मंत्री ने एनएचएम के प्रबंध निदेशक शशि प्रकाश झा को निर्देश दिया कि सिविल सर्जनों को पर्याप्त प्रशासनिक अधिकार उपलब्ध कराए जाएं ताकि वे अपने जिलों में त्वरित एवं प्रभावी निर्णय ले सके।  साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए संबंधित सिविल सर्जन पूर्ण रूप से जवाबदेह होंगे।

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल अथवा कार्य बहिष्कार जैसी परिस्थितियों में पहले संवाद और समाधान का रास्ता अपनाया जाएगा. हालांकि यदि कोई कर्मचारी जनहित के विरुद्ध कार्य करता है तो आवश्यक कार्रवाई करने में कोई हिचक नहीं बरती जाएगी. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ कर्मचारियों के भुगतान में ट्रेजरी संबंधी तकनीकी कारणों से हुई देरी को शीघ्र दूर कर सभी लंबित भुगतान जारी कर दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़े- अवैध शराब (illegal liquor)तस्करी में चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता :408 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन (Grand Alliance) में बयानबाजी जारी: राधा कृष्ण किशोर ने कहा- के. राजू सर अगर प्रभारी हुए है तो अपने गुण और ईमनदारी से

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

झारखंड में 24 जिला में राजद का चौपाल (Chaupal) यात्रा : RJD युवा प्रदेश ने कहा- PM विदेश जाकर चॉकलेट बांट रहे है

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

अवैध तस्करी के खिलाफ जिला स्तरीय जागरूकता workshop का आयोजन: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) के लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

जमीन के बदले मिलने वाली मुआवजा (compensation) को लेकर दर -दर भटक रहे है रैयत : दस साल से नहीं मिल पा रहा है मुआवजा

अवैध शराब (illegal liquor)तस्करी के खिलाफ चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई :408 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब (illegal liquor)तस्करी में चतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता :408 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

PM-VBRY योजना को लेकर के शौर्य सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन: विकसित भारत योजना को सफल बनाने पर चर्चा

PM-VBRY योजना को लेकर के शौर्य सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन: विकसित भारत योजना को सफल बनाने पर चर्चा

Leave a Comment