Home झारखंड बिहार राजनीति मनोरंजन क्राइम हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

जामताड़ा नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
---Advertisement---

Jamtara News: जामताड़ा नगर पंचायत (Jamtara Municipal Council) में इन दिनों अजीबोगरीब खेल देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को जामताड़ा नगर पंचायत कार्यालय के द्वारा जबरन फुटपाथ की दुकानदारों को उजड़ा गया, बगैर सूचना दिए सड़क के किनारे से दुकानदारों की छुट्टी कर दी, शाम में जब विरोध हुआ तो रात में चुपचाप जाकर चिपका दिया नोटिस।

नगर निकाय चुनाव नहीं होने से शहर में सभी तरह की व्यवस्थाएं प्रभावित होती दिखाई दे रही हैं। जनप्रतिनिधि के अभाव में कार्यालय कर्मी और पदाधिकारी की मनमानी सड़क पर दिखाई देने लगी है। सोमवार को दिनभर भारी गहमागहमी का माहौल बना रहा। बस स्टैंड से लेकर सुभाष चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें कुछ घंटे के लिए रोजगार कर जीवन यापन करने वाले दुकानदारों की फुटपाथ से छुट्टी कर दी गई।

टावर चौक पर लगने वाले ठेला और रेडी को हटाने गए नगर पंचायत के कर्मचारी, दुकानदारों के विरोध के बाद मौके से भाग खड़े हुए। करीब 4 घंटे की जाम के बाद पुलिस द्वारा समझाए जाने पर लोगों ने जाम तो हटा दिया लेकिन नगर पंचायत की कार्य प्रणाली पर उंगलियां उठाने से बाज नहीं आए। जब मंगलवार सुबह फुटपाथ के दुकानदार अपनी जगह पर पहुंचे तो एक नोटिस चिपका हुआ पाया।

मजेदार बात यह कि जो नोटिस पहले दिया जाना चाहिए था, वह अपने बेहतरी के लिए कार्रवाई के बाद चिपका दिया गया। मजेदार बात यह की आनन-फानन में चिपकाए गए इस नोटिस में 15 दिन पहले का डेट डाला गया है और हड़बड़ी में वर्ष भी गलत लिख दिए हैं। चिपकाए गए नोटिस पर नगर पंचायत का मोहर लगा हुआ है और उस पर 15 मई 2024 की तारीख अंकित है।

यह वाक्या दर्शाता है कि अपनी गलती पर पर्दा डालने के लिए कितने हड़बड़ी में है विभागीय कार्यालय, कि उन्हें वर्ष तक का ध्यान नहीं रहा। पुलिस के आश्वासन के मुताबिक आज दोपहर में दुकानदारों के साथ वरीय पदाधिकारी की वार्ता होनी है। ऐसे में विभाग के द्वारा खानपुर्ती किया जाना किसी को भी रास नहीं आ रहा।

नगर पंचायत कार्यालय से पहले गायछंद मोड़ पर कार्यालय कर्मियों के द्वारा दुकानदारों को बताया गया है कि किसी भी दुकान में कोयला जलाने के लिए पदाधिकारी ने बंद किया है। दुकानदारों को कहा गया जो लोग कोयल का इस्तेमाल करेंगे उनका कोयला जप्त होगा और चूल्हा भी तोड़ दिया जाएगा, ऐसे में एक तरफ जहां नगर पंचायत शहर में लोगों की सफाई कर रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों में भारी आक्रोश भी दिख रहा है।

Also Read: हजारीबाग में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का अल्पविराम, किया गया आत्मीय स्वागत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

शिक्षक दिवस पर रामगढ़ में सम्मानित हुए उत्कृष्ट शिक्षक और मास्टर ट्रेनर, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

धूल-मिट्टी में बच्चों के बीच बैठे सांसद सुखदेव भगत, पढ़ाई का दिया मंत्र, बोले- शिक्षा ही गरीबी मिटाने का सबसे मजबूत रास्ता

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

जामताड़ा-देवघर को जोड़ने वाले 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बने एप्रोच रोड और पुल की गुणवत्ता पर फिर उठे गंभीर सवाल, डायवर्सन से नीचे लुढ़का टोटो

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

धनबाद: रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल 9 महीने और 337 तारीखों के बाद भी नहीं आया फैसला

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC-JSSC विवाद पर भाजपा का झारखंड सरकार को अल्टीमेटम, छात्रों के समर्थन में राज्यभर में आंदोलन की चेतावनी

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

JPSC घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज

Leave a Comment